फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biden Trump Oval Office meeting updates greeting with handshake US news in Hindi

Biden Trump Meeting: बाइडन ने ट्रंप का हाथ मिलाकर स्वागत किया, ओवल ऑफिस की बैठक में सत्ता सौंपने पर बातचीत

Wed, 13 Nov 2024 10:02 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 13 Nov 2024 10:02 PM IST
सार

Biden Trump Meeting: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव पूरे हो चुके हैं। जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच सत्ता हस्तांतरण को लेकर बातचीत हो रही है। बाइडन के निमंत्रण पर ट्रंप व्हाइट हाउस पहुंचे। यहां बाइडन ने गर्मजोशी से ट्रंप का स्वागत किया।

विज्ञापन
Biden Trump Oval Office meeting updates greeting with handshake US news in Hindi
राष्ट्रपति बाइडन से मिलने ओवल ऑफिस पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप का हाथ मिलाकर स्वागत किया। दोनों के बीच ओवल ऑफिस में बैठक हो रही है। खबरों के मुताबिक 20 जनवरी को ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले बाइडन प्रशासन ट्रंप को सत्ता सौंपने पर जरूरी बातचीत और औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। इसी कड़ी में बाइडन ने परंपरागत रूप से ट्रंप को आमंत्रित किया जिसके बाद आज बुधवार को दोनों की मुलाकात हुई।
विज्ञापन
ट्रंप का अभिवादन हाथ मिलाकर किया
समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, बाइडन ने ओवल ऑफिस की बैठक में ट्रंप का अभिवादन हाथ मिलाकर किया। रिपोर्ट के मुताबिक डेमोक्रेट प्रशासन से रिपब्लिकन खेमे को सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जाएगी। इस बात को लेकर औपचारिक सहमति बन गई है। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने भी व्हाइट हाउस पहुंचने पर अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत किया। राष्ट्रपति बाइडन के साथ स्वागत करने पहुंचीं जिल बाइडन ने ट्रंप को बधाई का हस्तलिखित पत्र दिया। ट्रंप को सत्ता सौंपने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए बाइडन की टीम ने तत्परता भी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता के सहज हस्तांतरण का आश्वासन दिया
निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने बाइडन के साथ बातचीत में इस बात पर प्रतिबद्धता जताई कि सत्ता का सहज हस्तांतरण होगा। उन्होंने कहा, 'राजनीति कठिन है और कई मामलों में, यह एक अच्छी दुनिया नहीं लगती।' ट्रंप ने ये भी रेखांकित किया कि आज राजनीति की दुनिया अच्छी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सत्ता हस्तांतरण जितना संभव हो उतना सहज होगा।

इस साल के चुनाव में ट्रंप और कमला हैरिस को कितने वोट मिले हैं
गौरतलब है कि 2024 के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप को इस चुनाव में 50.3 फीसदी वोट के साथ कुल 312 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले हैं। उनकी प्रतिद्वंद्वी और भारतवंशी डेमोक्रेट प्रत्याशी कमला हैरिस को केवल 226 इलेक्टोरल कॉलेज वोट (48.1 फीसदी वोट) मिले हैं। वोटों की संख्या के मामले में देखें तो ट्रंप को कुल 7.51 करोड़ से अधिक वोट मिले हैं। कमला हैरिस को 7.18 करोड़ से अधिक वोट मिले हैं।

चार साल बाद ट्रंप का जीतना इसलिए ऐतिहासिक है

Biden Trump Oval Office meeting updates greeting with handshake US news in Hindi
जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई
बता दें कि ट्रंप का चुनाव जीतना इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि 132 साल के बाद पहली बार कोई ऐसा प्रत्याशी चुनाव जीता है जो पूर्व राष्ट्रपति है, लेकिन वो दूसरे प्रयास में नाकाम रहा। ट्रंप अपने तीसरे प्रयास में चुनाव जीतने में सफल रहे। ये घटना 1892 के बाद पहली बार हुई है जब पिछला चुनाव हारने वाले पूर्व राष्ट्रपति ने चुनाव जीता हो। व्हाइट हाउस में ट्रंप की वापसी अमेरिका के इतिहास में केवल दूसरी घटना है जब कोई पूर्व राष्ट्रपति एक कार्यकाल के गैप के बाद राष्ट्रपति का पदभार संभालेगा। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड 1884 और 1892 में राष्ट्रपति बने थे। ट्रंप का पहला कार्यकाल 2016-2020 का रहा था।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed