{"_id":"606cf9c99927485e4e71f3ef","slug":"biden-says-every-adult-in-us-eligible-for-covid-19-vaccination-from-19-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण: बाइडन ने की घोषणा, अमेरिका में 19 अप्रैल से हर वयस्क को टीका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना टीकाकरण: बाइडन ने की घोषणा, अमेरिका में 19 अप्रैल से हर वयस्क को टीका
Thu, 08 Apr 2021 12:49 AM IST
देव कश्यप
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:49 AM IST
सार
- अमेरिका में 19 अप्रैल से 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रत्येक वयस्क को मिलेगी वैक्सीन
- 100 के बजाय महज 75 दिन में हासिल किया 10 करोड़ लोगों को टीके का लक्ष्य
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि उनके प्रशासन ने महज 75 दिन के भीतर रिकॉर्ड 15 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया है और देश में 19 अप्रैल से हर वयस्क टीकाकरण के लिए पात्र होगा। बाइडन ने शपथ के बाद शुरुआती 100 दिन में 10 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य महज 75 दिन में 15 करोड़ के पार होने के बाद इस लक्ष्य को बढ़ाकर 20 करोड़ कर दिया है।
विज्ञापन
बाइडन ने कहा, मैं कहना चाहता हूं कि हम अभी जीत की कगार पर नहीं पहुंचे हैं। अभी बहुत कुछ करना बाकी है। वायरस के खिलाफ जंग में हम अब भी संघर्ष कर रहे हैं। अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण होने तक मास्क पहनना जरूरी है। उन्होंने कहा, टीकाकरण ही महामारी को हराने का एकमात्र तरीका है। बाइडन ने कहा, जब तक हम महामारी पर काबू नहीं पा लेते और अपने अभियान में सफल नहीं हो जाते तब तक यह जरूरी है कि हर कोई अपने हाथों को धोए, सामाजिक दूरी का पालन करे और मास्क पहने। उन्होंने कहा, 19 अप्रैल से हर वयस्क टीका लगवा सकेगा और टीकाकरण अभियान का विस्तार होगा। बता दें कि अमेरिका में अब तक संक्रमण के 3.15 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं जबकि देश में कुल 5.70 लाख लोग महामारी में जान गंवा चुके हैं
विज्ञापन
अमेरिका ने भेदभावपूर्ण है ‘वैक्सीन पासपोर्ट’ प्रणाली
अमेरिका में वैक्सीन पासपोर्ट को लेकर रूढ़िवादी सियासी दल ने एक सांस्कृतिक जरूरत बताकर नई बहस को जन्म दे दिया है। जबकि अमेरिकी व्यवसाय और विश्वविद्यालय चाहते हैं कि ग्राहक व छात्र तेजी से टीके लगवाएं। इस बीच, व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि यह भेदभावपूर्ण है और किसी भी अमेरिकी पर यह दबाव नहीं डाला जाएगा कि वह कोरोना टीकाकरण का सुबूत लेकर आए।
विज्ञापन
दरअसल, दुनिया भर में वैक्सीन पासपोर्ट की अनिवार्यता को लेकर चर्चा है, क्योंकि इससे यह पता लगाने में आसानी होगी कि किसने टीके की खुराक ली है। इससे महामारी से लड़ने में मदद मिलेगी। लेकिन आलोचकों का कहना है कि देश में ऐसा कोई भी दस्तावेज भेदभाव साबित करने वाला होगा। इसी कारण अमेरिकी राष्ट्रपति के दफ्तर व्हाइट हाउस ने वैक्सीन पासपोर्ट की अनिवार्यता संबंधी रूढ़िवादी रिपब्लिकन पार्टी के प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि नागरिकों के अधिकार और उनकी निजता की सुरक्षा जरूरी है। व्हाइट हाउस ने कहा कि अब पुरानी सरकार नहीं है और हम ऐसी प्रणाली का समर्थन नहीं करेंगे जिससे अमेरिका की साख प्रभावित हो। इस बीच, दुनिया में संक्रमितों की संख्या 13.31 करोड़ हो गई है जबकि मृतक संख्या 28.89 लाख से अधिक हो चुकी है।
ब्राजील : एक दिन में सर्वाधिक 4,195 मौतें
साओ पाउलो। ब्राजील में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से सर्वाधिक 4,195 लोगों की मौत हुई। इससे पहले केवल दो देशों में एक दिन में वायरस से मौत के चार हजार से अधिक मामले सामने आए थे। देश में मृतक संख्या 3,40,000 के पास पहुंच गई है, जो अमेरिका के बाद सबसे अधिक है।