{"_id":"5c2b0a74bdec2256b9144a1c","slug":"benjamin-netanyahu-rules-out-of-steping-down-if-corruption-probe-stands-correct","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के मामले में आरोप तय होने पर भी नहीं दूंगा इस्तीफा: नेतन्याहू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भ्रष्टाचार के मामले में आरोप तय होने पर भी नहीं दूंगा इस्तीफा: नेतन्याहू
Tue, 01 Jan 2019 12:16 PM IST
Shani Mishra
एएफपी, यरुशलम
एएफपी, यरुशलम
Published by: Shani Mishra
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
benjamin netanyahu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में उनके खिलाफ आरोप तय होने की स्थिति में भी वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे।
नेतन्याहू ने कहा कि वह चुनावों से पहले महाधिवक्ता के सामने सुनवाई के लिए बुलाए जाने के दौरान इस्तीफा नहीं देंगे। औपचारिक रूप से आरोप लगाए जाने से पहले यह सुनवाई एक आवश्यक कदम है।
आधिकारिक दौरे के लिए ब्राजील के रियो डी जैनेरो में मौजूद नेतन्याहू ने ऑनलाइन प्रसारित किए जा रहे संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मेरा इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं है। इसका पहला कारण यह है कि (जांच से) कुछ भी साबित नहीं होने वाला और दूसरा कारण यह है कि मैं कानून के तहत ऐसा करने के लिए बाध्य नहीं हूं।
विज्ञापन
इज़राइल में नौ अप्रैल को आम चुनाव होने हैं।
नेतन्याहू के खिलाफ यदि कथित भ्रष्टाचार के तीन में से किसी भी मामले में आरोप तय हो जाते हैं तो भी वह इस्तीफा देने के लिए बाध्य नहीं होंगे, लेकिन उन पर ऐसा करने के लिए राजनीतिक दबाव बहुत होगा।