{"_id":"63acd690301fca2a3c4156fa","slug":"benjamin-netanyahu-new-government-may-take-oath-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: नेतन्याहू की नई सरकार आज ले सकती है शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: नेतन्याहू की नई सरकार आज ले सकती है शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई
Thu, 29 Dec 2022 10:05 PM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, येरूशलेम।
एजेंसी, येरूशलेम।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:05 PM IST
सार
इस्राइल के सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेतन्याहू ने नया कार्यकाल शुरू करने से पहले देश और विदेश में इस आशंका को दूर करने की कोशिश की है
विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल के मनोनीत पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी राजनीतिक वापसी की दिशा में अंतिम कदम उठाते हुए बुधवार को सहयोगी दलों के साथ गठबंधन समझौतों को अंतिम रूप दिया। संभावना है कि रिकॉर्ड छठा कार्यकाल शुरू करने के लिए नेतन्याहू की नई सरकार बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण करेगी। राष्ट्रवादी और धार्मिक दलों के संगठनों ने पिछले महीने स्पष्ट चुनावी जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने दी बधाई
वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू को सरकार बनाने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "हमारी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद है।"
विज्ञापन
इस्राइल के सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेतन्याहू ने नया कार्यकाल शुरू करने से पहले देश और विदेश में इस आशंका को दूर करने की कोशिश की है कि उनकी सरकार अल्पसंख्यक अधिकारों को खतरे में डालेगी, न्यायपालिका को नुकसान पहुंचाएगी और फलस्तीनियों के साथ संघर्ष को बढ़ाएगी। विदेशों में बयानों और साक्षात्कारों में नेतन्याहू ने बार-बार कहा है कि वह नागरिक अधिकारों की रक्षा करेंगे।
विज्ञापन