फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Benjamin Netanyahu met Saudi crown prince Mohammed bin Salman in Saudi Arabia on Sunday

नेतन्याहू ने सऊदी पहुंचकर की क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात: इस्राइली रेडियो

Mon, 23 Nov 2020 02:52 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलेम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलेम Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 23 Nov 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Benjamin Netanyahu met Saudi crown prince Mohammed bin Salman in Saudi Arabia on Sunday
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : Social Media

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सऊदी पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से भी मुलाकात की। इस्राइल के कान पब्लिक रेडियो और आर्मी रेडियो ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि, अभी तक नेतन्याहू के कार्यालय और यरूशलेम में अमेरिकी दूतावास ने इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। 

विज्ञापन


दरअसल, इस्राइल के हारेत्ज अखबार एवी शर्फ ने विमानन डाटा प्रकाशित किया, जिसमें दिखाया गया कि एक व्यापारिक जेट ने तेल अवीव से सऊदी अरब के लाल सागर तट पर स्थित नियोम शहर तक यात्रा की। रविवार को नियोम में मोहम्मद बिन सलमान और पोम्पियो की एक निर्धारित बैठक हुई थी। 
विज्ञापन

 

पोम्पियो खाड़ी के पावरहाउस देश सऊदी अरब को अपने पड़ोसियों संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन के उस कदम का पालन करने के लिए मनाने में लगे हुए हैं, जिसके तहत यूएई और बहरीन ने इस्राइल से अपने रिश्तों को सामान्य किया है।  


हालांकि, रियाद ने अब तक इस्राइल के साथ अपने संबंधों को सामान्य करने से इनकार कर दिया है। रियाद का यह कहना है कि रिश्ते सामान्य करने से पहले फिलिस्तीनी राज्य के लक्ष्यों को पहले संबोधित किया जाना चाहिए। हालांकि, सऊदी अरब ने इस्राइल के विमानों को अपने हवाई क्षेत्र से उड़ान भरते हुए एशिया तक पहुंचाने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed