VIDEO: नशे में धुत शख्स ने मॉस्को हवाई अड्डे पर ईरानी बच्चे को जमीन पर पटका, कोमा में मासूम
मॉस्को एयरपोर्ट पर एक बेलारूसी युवक ने इंसानियत के ऊपर सैकड़ों सवाल खड़े कर दिए। युवक ने बड़ी बेरहमी के साथ एक ईरानी मूल के 18 महीने के मासूम को अचानक सिर के बल जमीन पर पटक दिया, जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी देखिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस की राजधानी मॉस्को के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंसानियत और संवेदनशीलता पर सैकड़ों सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक बेलारूसी नागरिक ने वहां मौजूद एक 18 महीने के बच्चे को अचानक पकड़कर सिर के बल जमीन पर पटक दिया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और कोमा में चला गया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह बच्चा ईरान का निवासी बताया जा रहा है।
यह पूरी घटना एयरपोर्ट पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी चुपचाप बच्चे के पास आता है और अचानक उसे उठाकर सिर के बल फर्श पर पटक देता है। बता दें कि बच्चे की मां उस वक्त पास ही थी और फ्लाइट से उतरने के बाद उसका स्ट्रोलर (पुशचेयर) लेने गई थी। तभी यह हमला हुआ।
A Belarusian Zionist at Moscow airport brutally assaulted an Iranian child.
— Seyed Mohammad Marandi (@s_m_marandi) June 25, 2025
The boy is in coma with life-threatening injuries.
Zionism must be crushed. pic.twitter.com/NZJOI1Mt8m
ये भी पढ़ें:- Nitin Gadkari: फास्टैग बनेगा मल्टी-सर्विस डिजिटल प्लेटफॉर्म, गडकरी बोले- केवल टोल तक नहीं रहेगा सीमित
बेलारूस का रहने वाला था आरोप
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान 31 वर्षीय व्लादिमीर वित्कोव के रूप में की है, जो बेलारूस का निवासी है। उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, जांच में आरोपी के शरीर में गांजे और अन्य नशीले पदार्थों के अंश पाए गए हैं।
ये भी पढ़ें:- Gujarat Information Commission: आयोग ने कहा- निजी विश्वविद्यालय सार्वजनिक प्राधिकरण, RTI के दायरे में भी आएंगे
आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस
घटना के बाद फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, हालांकि अभी तक हमले की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में था, जिससे यह बर्बर हरकत हुई। बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।