फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Belarus Tension on U-turn of aircraft for arrest of blogger Roman Protasevich

बेलारूस: पत्रकार की गिरफ्तारी के लिए विमान के यू-टर्न पर तनाव

Wed, 26 May 2021 01:57 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, मॉस्को/ब्रुसेल्स।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, मॉस्को/ब्रुसेल्स। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 26 May 2021 01:57 AM IST
सार

  • कार्रवाई के बाद अलग-थलग पड़ा बेलारूस, ईयू ने उड़ानों पर लगाई रोक

विज्ञापन
Belarus Tension on U-turn of aircraft for arrest of blogger Roman Protasevich
पत्रकार रोमन प्रोटसेविच - फोटो : ट्विटर वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

बेलारूस के एक पत्रकार को पकड़ने के लिए यूनान से लिथुआनिया जा रहे रयान एयर के यात्री विमान को लैंडिंग से ठीक पहले बेलारूस की राजधानी बुलाने को लेकर पश्चिमी देशों में तनाव है। बेलारूस के राष्ट्रपति के आदेश पर यह कार्रवाई होने का पता चलने पर यूरोपीय संघ (ईयू) ने बेलारूसी विमानों के अपने हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


यही नहीं बल्कि 27 देशों के समूह यूरोपीय संघ ने अपनी एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि वे बेलारूस के ऊपर से उड़ान नहीं भरें। इस घटना के बाद बेलारूस अलग-थलग पड़ गया है।
विज्ञापन


बता दें कि रयान एयर का विमान लिथुआनिया की राजधानी विनियस में लैंडिंग के लिए पूरी तरह तैयार था। तभी इसमें सवार पत्रकार रोमन प्रोटसेविच को पकड़ने के लिए विमान ने यू-टर्न लिया और वह बेलारूस की राजधानी मिंस्क की तरफ चल दिया। मिंस्क एयरपोर्ट पर विमान में सवार पत्रकार को उनकी गर्लफ्रैंड के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को रोमन का एक वीडियो भी जारी किया गया जिसमें वह बेलारूस के प्रशासन की ओर से लगाए गए अपने अपराध को कबूल करते नजर आ रहे हैं। कार्रवाई की निंदा करते हुए पश्चिमी देशों ने इसे आतंकी घटना करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने की प्रतिबंधों की सराहना
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी बेलारूस की इस कार्रवाई की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि पत्रकार प्रोतसेविच की गिरफ्तारी और फिर जारी किया गया उनका वीडियो दोनों ही राजनीतिक विरोधियों और प्रेस की स्वतंत्रता पर शर्मनाक प्रहार है। बाइडन ने ईयू की ओर से बेलारूस पर प्रतिबंध लगाए जाने के कदम की सराहना की है और यह भी कहा है कि इसमें अमेरिका भी साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed