फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Belarus Russia Myanmar not invited to Queen Elizabeths funeral

London: महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे ये तीन देश, जान लीजिए वजह

Wed, 14 Sep 2022 01:18 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 14 Sep 2022 01:18 AM IST
सार

आमंत्रण सूची में शामिल होने के बावजूद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के मौजूदा हालात के चलते अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Belarus Russia  Myanmar not invited to Queen Elizabeths funeral
महारानी एलिजाबेथ - फोटो : social media

विस्तार

लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में 19 सिंतबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन ने रूस, बेलारूस और म्यांमार के प्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया है। लगभग 500 विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें से अधिकांश उन देशों के राष्ट्राध्यक्षों को निमंत्रण भेजा गया है, जिनके साथ ब्रिटेन के राजनयिक संबंध हैं। 
विज्ञापन


विश्व के 500 से ज्यादा गणमान्य के शामिल होने की उम्मीद
राजा-रानियों, राष्ट्राध्यक्षों, सरकार के प्रमुखों सहित लगभग 500 विश्व नेताओं के साथ-साथ विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है, जो हाल के इतिहास में ब्रिटेन की सबसे महत्वपूर्ण राजनयिक घटनाओं में से एक है।
विज्ञापन


1965 में किया गया था राजकीय अंतिम संस्कार आयोजित
ब्रिटिश मीडिया की खबरों के मुताबिक, रूस, म्यांमार और बेलारूस को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया। इससे पहले विश्व के समय करीब 57 साल पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का 1965 में राजकीय अंतिम संस्कार आयोजित किया गया था। ‘द टाइम्स’ ने सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा है कि प्रोटोकॉल के उल्लंघन में रूस और बेलारूस को राजकीय अंतिम संस्कार में प्रतिनिधि न भेजने के लिए कहा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलारूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध में किया रूस का समर्थन
यूक्रेन के साथ युद्ध में बेलारूस और म्यांमार द्वारा रूस का समर्थन करने पर निमंत्रित देशों में इन तीनों को शामिल नहीं किया गया है क्योंकि पिछले साल आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को सैन्य तख्तापलट के जरिये हटाए जाने के बाद से ब्रिटेन के इस दक्षिण पूर्व एशियाई देश के साथ औपचारिक कूटनीतिक रिश्ते नहीं हैं।


अंतिम संस्कार शामिल होने वाले विदेशी नेताओं को नहीं मिलेगा हेलीकॉप्टर
विश्व के नेताओं को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अंत्येष्टि में सख्त प्रोटोकॉल लागू रहने के बारे में सूचित किया गया है। विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय दस्तावेजों के मुताबिक, अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने की योजना बना रहे सभी गणमान्यों और अन्य को निजी विमान के बजाय वाणिज्यिक उड़ानों से आने को कहा गया है। साथ ही, उनसे हेलीकॉप्टर का उपयोग नहीं करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed