फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Belarus Foreign Minister Sergei Aleinik India Visit World News in Hindi

World News: बेलारूस के विदेश मंत्री सर्गेई एलेनिक दिल्ली पहुंचे; अमेरिका के इलिनोइस में हादसे में पांच की मौत

Tue, 12 Mar 2024 06:14 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 12 Mar 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Belarus Foreign Minister Sergei Aleinik India Visit World News in Hindi
बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरें (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

बेलारूस के विदेश मंत्री सर्गेई एलेनिक भारत की आधिकारिक यात्रा पर सोमवार रात दिल्ली पहुंचे। वह 13 मार्च तक प्रमुख नेताओं और मंत्रियों के साथ बैठक में भारत-बेलारूस द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा रहेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य बेलारूस और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सर्गेई एलेनिक और विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार दोपहर को द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

विज्ञापन

इलिनोइस में स्कूल बस और सेमीट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत

अमेरिका के पश्चिमी इलिनोइस में सोमवार को स्कूल बस और सेमीट्रक की टक्कर में तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। बस में सवार सभी चार लोग- तीन बच्चे और ड्राइवर के साथ सेमीट्रक के चालक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोनेशिया में बाढ़-भूस्खलन में 26 की मौत, 11 लोग लापता
इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण अचानक बाढ़ और भूस्खलन में रविवार देर रात तक 26 की मौत हो गई और 11 लापता हो गए हैं। सोमवार को पानी कुछ कम होने के बाद बचावकर्मी दोबारा शवों को खोजने में जुटे। यहां बृहस्पतिवार से पश्चिम सुमात्रा के नौ जिले व शहर जलमग्न थे। कई जगह भूस्खलन से परेशानी आई भी आई। 
विज्ञापन

अलकायदा के यमन सरगना अल-बतरफी की मौत अस्पष्ट
यमन की अल-कायदा शाखा के नेता खालिद अल बतरफी की मौत की पुषि्ट आतंकी गुट ने की है। कुछ जानकार बता रहे हैं कि यह सब गुट में अंदरूनी कलह की वजह से है। उसका जो शव दिखाया गया है उसमें न तो चोट के निशान हैं और न ऐसे सबूत हैं जो बताएं कि यह 40 वर्षीय आतंकी मर चुका है। गुट ने घोषणा की कि अब साद बिन अतेफ अल-अवलाकी उसका नेता होगा। 

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 7 मछुआरे गिरफ्तार किए
श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार की सुबह अतिक्रमण के आरोप में सात भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। श्रीलंका के नेदुनथीवु नौसेना शिविर के पास 32 समुद्री मील की दूरी पर अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप के चलते श्रीलंकाई नौसेना ने कार्रवाई की। ये मछुआरे नौ मार्च को जेगथापट्टिनम बजरा बंदरगाह से रवाना हुए थे। इससे पहले फरवरी में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़े गए छह मछुआरों को रिहा कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed