{"_id":"5f3794bc8ebc3e61e46e5609","slug":"beirut-like-explosion-in-jining-east-china-s-shandong-province-casualty-unknown","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के शाडोंग में बैरूत जैसा भीषण विस्फोट, फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन के शाडोंग में बैरूत जैसा भीषण विस्फोट, फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं
Sat, 15 Aug 2020 01:24 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शांडोंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शांडोंग
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
चीन के शांडोंग में बैरूत जैसा धमाका
- फोटो : social media
चीन के शांडोंगे प्रांत में लेबनान की राजधानी बैरूत जैसा धमाका हुआ है। चीनी मीडिया की रिपोर्ट की माने तो ये धमाका पूर्वी चीन के शाडोंगे प्रांत के एक बाजार के पास हुआ है। हालांकि अभी तक इस विस्फोट से किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
The explosion occurred at an agricultural storage site. A preliminary investigation suggests that villagers may have accidentally damaged electric wiring during woodcutting, which led to a fire that triggered the explosion: local authority https://t.co/7FgDueAqYa
— Global Times (@globaltimesnews) August 15, 2020
विज्ञापन
विस्फोट के बाद एक धुएं का एक बड़ा गुबार सा देखा गया, इस विस्फोट के कारण आस-पास के कई घरों की छतें उड़ गईं और घरों के शीशे भी टूट गए। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में किसी के जान जाने की खबर सामने नहीं आई है। मौके पर बचाव कार्य का दल पहुंच चुका है और राहत-बचाव कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
इस हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किसानों के समान रखने की जगह पर यह धमाका हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि लकड़ी काटने के दौरान बिजली के तारों को नुकसान पहुंचा और आग लग गई, जिससे ये विस्फोट हुआ।
बता दें कि इससे पहले लेबनान की राजधानी बैरूत में भीषण धमाका हो चुका है, उसमें अब तक 178 लोगों की मौत हो चुकी है। बैरूत बंदरगाह पर पिछले छह साल से 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट रखा गया था, इसका इस्तेमाल खाद बनाने में किया जाना था।
ये विस्फोट इतना तेजा था कि डेढ़ किलोमीटर कर इस विस्फोट का गुबार देखा जा सकता था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि लेबनान में हुए हादसे में पांच भारतीयों को मामूली चोट लगी है।