फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Beijing takes its South China Sea strategy to the Himalayas

बीजिंग अपनी दक्षिण चीन सागर नीति को हिमालय की ओर बढ़ा रहा, टॉर्सा नदी के किनारे बसाया गांव

Mon, 30 Nov 2020 12:58 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 30 Nov 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Beijing takes its South China Sea strategy to the Himalayas
चीन का झंडा - फोटो : Social media

चीन लगातार विस्तारवादी नीति पर चल रहा है। चीन ने जो दक्षिण चीन सागर में किया है, वही हिमालयी क्षेत्र में करने की रणनीति पर काम कर रहा है। चीन ने अक्तूबर में अपने राष्ट्रीय दिवस के समय टॉर्सा नदी के किनारे पहाड़ों पर एक नए गांव का निर्माण कार्य पूरा किया, जहां दो दर्जन नए घरों में करीब सौ लोगों ने चीन का झंडा उठाकर राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय दिवस मनाया। यह गांव चीन-भूटान सीमा के पास बसाया गया है। 

विज्ञापन


तिब्बत की एक आधिकारिक समाचार एजेंसी ने चाइना तिब्बती न्यूज के हवाले से बताया कि हम सभी ने यहां अपनी मातृभूमि का झंडा उठाया। यह निर्माण करीब एक मील भूटान क्षेत्र के अंदर हुआ है। उपग्रह तस्वीरों में इस गांव के निर्माण की तस्वीरें देखने को मिलीं।
विज्ञापन



बता दें कि जब अमेरिका समेत पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है, चीन ने पड़ोसी देशों के साथ कई सैन्य मोर्चे खोल दिए हैं। वह पड़ोसियों के साथ सीमा का अतिक्रमण कर रहा है। इस अतिक्रमण में बीजिंग अपने सैन्य ताकत का इस्तेमाल कर रहा है। चीन के इस इरादे ने पूरे एशिया और वाशिंगटन में एक नए संकट की घंटी बजा दी है। चीन ने पूर्वी लद्दाख में भारतीय सैनिकों के साथ बढ़ रहे विवाद के एक हफ्ते के भीतर जापान के निकट अपनी पनडुब्बी तैनात कर दी। इसी बीच चीन के बमवर्षक विमान ताइवान के क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र में गरज रहे थे। चीन ने एक साथ तीन मोर्चें पर अपनी सैन्य मोर्चों को खोल दिया। ऐसा करके चीन ने अपना इरादा साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी हचचल बढ़ी 
खास बात यह है कि दक्षिण चीन सागर में चीन का मुकाबला करने के लिए अमेरिका ने भी इस क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर के माध्यम से अमेरिकी युद्धपोतों को ताइवान की ओर रवाना किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ की  चीन ने शीर्ष राजनयिक यांग जीची से मिलने के बाद अमेरिका ने ताइवान को सैन्य मुद्दों के लिए समर्थन बढ़ाया है। उधर, चीन ने इस क्षेत्र में तनाव के लिए संयुक्त राज्य को दोषी ठहराया है। चीन ने अमेरिकी सेना पर नियमित रूप से उस क्षेत्र में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया, जहां उसके कोई क्षेत्रीय दावे नहीं हैं।


उधर, ताइवान के पास अपनी सैन्य गतिविधि को आगे बढ़ाते हुए बीजिंग ने दक्षिण चीन सागर में अपने दावों का विस्तार किया है। इस क्रम में वह ह दो नए प्रशासनिक क्षेत्रों को विकसित कर रहा है, जो यहां के द्वीपों और अन्य पड़ोसियों को नियंत्रित करने में सहायक होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed