Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Becoming Rich Is Getting Harder £1.3 Million Need to Join UK Top 10 pc US Workers Need 70 Years of Savings

10% अमीरों में शामिल होना आसान नहीं: ब्रिटेन में चाहिए 17 करोड़ रुपये, अमेरिका में 70 साल की कमाई भी कम

Tue, 10 Nov 2026 05:31 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 10 Nov 2026 05:31 AM IST
विज्ञापन
सार

ब्रिटेन में टॉप 10 फीसदी अमीरों में शामिल होने के लिए करीब 17 करोड़ रुपये चाहिए। एक आम नौकरीपेशा को यह रकम जोड़ने में 52 साल लगेंगे, जबकि अमेरिका में औसत कर्मचारी को 70 साल की कमाई बचानी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, निवेश और संपत्ति से अमीरों की दौलत तेजी से बढ़ रही है। आखिर मेहनत करने के बावजूद नौकरीपेशा अमीर क्यों नहीं बन पा रहा है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

loader
Becoming Rich Is Getting Harder £1.3 Million Need to Join UK Top 10 pc US Workers Need 70 Years of Savings
ब्रिटेन में 17 करोड़ रुपये जुटाने में 52 साल क्यों लगेंगे? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दुनिया में हर व्यक्ति बेहतर जिंदगी और आर्थिक मजबूती का सपना देखता है। कई लोग चाहते हैं कि उनके पास इतना पैसा हो कि वे अपनी जरूरतें पूरी करने के साथ आरामदायक जीवन भी जी सकें। लेकिन अमीरों की सूची में जगह बनाना इतना आसान नहीं है। ब्रिटेन में देश के सबसे अमीर 10 फीसदी लोगों में शामिल होने के लिए करीब 17 करोड़ रुपये की संपत्ति चाहिए। एक आम नौकरीपेशा व्यक्ति को इतनी रकम जुटाने के लिए 52 साल तक लगातार कमाई करनी होगी। अमेरिका में स्थिति इससे भी कठिन है। वहां एक औसत कर्मचारी को इतनी संपत्ति जोड़ने के लिए करीब 70 साल की कमाई बचानी पड़ेगी।



रेजोल्यूशन फाउंडेशन की रिपोर्ट में ब्रिटेन और अमेरिका में अमीर बनने की मुश्किलों को सामने रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में टॉप 10 फीसदी अमीर लोगों में शामिल होने के लिए करीब 13 लाख पाउंड यानी लगभग 17 करोड़ रुपये की जरूरत है। इस रकम तक पहुंचने के लिए एक आम मध्यवर्गीय पेशेवर को अपनी कमाई का एक-एक पैसा बचाना होगा। इसमें बिजली, किराया, खाना और रोजमर्रा की जरूरतों पर कोई खर्च नहीं करना होगा। अमेरिका में भी औसत नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए अमीरों की श्रेणी तक पहुंचना बेहद मुश्किल है। वहां पूरी जिंदगी की कमाई बचाने के बाद भी यह लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं है।


ब्रिटेन में 17 करोड़ रुपये जुटाने में 52 साल क्यों लगेंगे?
ब्रिटेन में आम नौकरीपेशा व्यक्ति को देश के टॉप 10 फीसदी अमीर लोगों में शामिल होने के लिए करीब 13 लाख पाउंड की संपत्ति चाहिए। भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 17 करोड़ रुपये बैठती है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक मध्यवर्गीय पेशेवर को यह रकम जमा करने में कम से कम 52 साल लगेंगे। यह हिसाब इस शर्त पर है कि वह अपनी पूरी कमाई बचाकर रखे और किसी भी तरह का खर्च न करे। यानी घर का किराया, बिजली का बिल, भोजन और दूसरी जरूरतों पर एक भी पैसा खर्च न हो। वास्तविक जीवन में ऐसा संभव नहीं है। इसलिए आम नौकरीपेशा के लिए इस स्तर तक पहुंचना और भी कठिन हो जाता है।

अमेरिका में 70 साल की कमाई भी क्यों पड़ रही है कम?
अमेरिका में फुल-टाइम काम करने वाले कर्मचारियों की औसत साप्ताहिक कमाई 1,232 डॉलर है। इस कमाई के आधार पर एक औसत कर्मचारी को अमीर बनने के लिए करीब 70 साल तक अपनी पूरी कमाई बचानी होगी। यह भी तभी संभव है, जब वह अपनी आय का कोई हिस्सा खर्च न करे। इस स्थिति में अमेरिका का आम नौकरीपेशा व्यक्ति अपनी पूरी कामकाजी जिंदगी की कमाई जोड़ने के बाद भी आर्थिक रूप से शीर्ष वर्ग तक पहुंचने के लिए संघर्ष करता रह सकता है।

अमेरिकन ड्रीम पूरा करने के लिए कितने पैसे चाहिए?
अमेरिका में महंगाई, नौकरियों की कमी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई से नौकरियों पर मंडराते खतरे ने लोगों की चिंता बढ़ाई है। लोगों के मुताबिक, अमीर बनने के लिए कम से कम 23 लाख डॉलर की जरूरत है। वहीं, अमेरिकन ड्रीम को पूरा करने का खर्च इससे भी ज्यादा है। इस सपने में शहर के बाहर एक सुंदर घर, दो बच्चे, हर साल शानदार छुट्टी और घर के बाहर नई कार शामिल है। इसे पूरा करने के लिए करीब 44 लाख डॉलर चाहिए। यानी अच्छी जिंदगी का यह सपना भी आम नौकरीपेशा की पहुंच से दूर होता जा रहा है।

अमीर और अमीर, जबकि नौकरीपेशा पीछे क्यों छूट रहा है?
रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ती आर्थिक असमानता की बड़ी वजह यह है कि पैसा ही आगे और पैसा कमाने में मदद करता है। जिन लोगों ने 2010 के बाद सही समय पर संपत्ति खरीदी या शेयर बाजार में निवेश किया, उनकी दौलत तेजी से बढ़ी। उन्हें किराये, निवेश और दूसरे तरीकों से बिना नियमित मेहनत के भी आमदनी मिलती रही। दूसरी ओर, केवल वेतन पर निर्भर कर्मचारी महंगाई के कारण पीछे छूटते गए। रिपोर्ट की मुख्य लेखिका और पूर्व वरिष्ठ अर्थशास्त्री मॉली ब्रूम के मुताबिक, ब्रिटेन में कामकाजी वर्ग में पैदा हुए लोगों के लिए आर्थिक रूप से ऊपर उठने के अवसर कम होते जा रहे हैं। अमीर परिवारों के बच्चे अमीर बने रहते हैं, जबकि गरीब परिवारों के लिए इस स्थिति से बाहर निकलना मुश्किल है। रिपोर्ट का निष्कर्ष है कि पूरी जिंदगी की 100 फीसदी कमाई बचाने वाला फुल-टाइम कर्मचारी भी अमीरी के सबसे ऊंचे पायदान तक नहीं पहुंच सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed