फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Beach restaurant collapses in Spain many injured and killed know all news update in hindi

Spain: स्पेन में ढहा समुद्र तट पर स्थित रेस्तरां, चार की मौत, 27 घायल; प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर जताया दुख

Fri, 24 May 2024 07:19 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 24 May 2024 07:19 AM IST
सार

आपातकालीन सेवा विभाग की मानें तो घटना के बारे में जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। लोगों को बचाने का काम जोरों से जारी है। बचाव दल ने आशंका जताई है कि शायद अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं। घायलों और मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
Beach restaurant collapses in Spain many injured and killed know all news update in hindi
स्पेन में चार लोगों की मौत। - फोटो : istock

विस्तार

स्पेन में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक द्वीप पर समुद्र किनारे स्थित रेस्तरां आंशिक रूप में ढह गया। हादसे में करीब चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बचाव दल मौके पर मुस्तैद है। आशंका है कि अभी भी कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना स्पेनिश द्वीप मेजरका की है। यहां समुद्र तट पर स्थित रेस्तरां के छत का अधिकांश हिस्सा गिर गया है। बताया जा रहा है कि मेडुसा बीच क्लब तीन मंजिला रेस्तरां था। मेजरका की आपातकालीन सेवा विभाग ने बताया कि चार लोगों की अब तक मौत हुई है। वहीं 27 लोग घायल हैं। बता दें, इससे पहले 21 लोगों के घायल होने की सूचना दी गई थी। मृतक और घायल स्पेन के ही थे या फिर किसी और देश के भी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


मृतकों-घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका
आपातकालीन सेवा विभाग की मानें तो घटना के बारे में जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। लोगों को बचाने का काम जोरों से जारी है। बचाव दल ने आशंका जताई है कि शायद अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं। घायलों और मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने घटना पर किया ट्वीट
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने एक्स पर घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह बचाव कार्य पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। उन्होंने स्थानीय और क्षेत्रीय नेताओं को राष्ट्रीय सरकार के सभी संसाधन देने की पेशकश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed