{"_id":"5fd171e68ebc3e3d57440364","slug":"be-alert-password-and-pin-can-also-be-hacked-through-smart-speakers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: स्मार्ट स्पीकर के जरिए भी पासवर्ड और पिन हो सकता हैक","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
सावधान: स्मार्ट स्पीकर के जरिए भी पासवर्ड और पिन हो सकता हैक
Thu, 10 Dec 2020 08:35 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला रिसर्च टीम
अमर उजाला रिसर्च टीम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 10 Dec 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
Smartphone Users
- फोटो : Unsplash
गूगल या एलेक्सा के स्मार्ट स्पीकर का प्रयोग करने वाले सतर्क हो जाएं। हैकर भी स्मार्ट स्पीकर के जरिए भी आपके पासवर्ड और पिन का पता लगा सकते हैं। आप जब तक कुछ समझेंगे उससे पहले ही हैकर आपके जरूरी कागजात और बैंक खाते में रखी रकम पर हाथ साफ कर चुके होंगे।
विज्ञापन
स्पीकर स्मार्टफोन पर दब रहे की-पैड की आवाज कर लेता है रिकॉर्ड
ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के शोधकर्ताओं ने इस तरह की हैकिंग का पता लगाने को खुद से एक स्मार्ट स्पीकर तैयार किया। इसमें गैजेट्स स्मार्टफोन के की-बोर्ड के दबाने की आवाज को रिकॉर्ड किया गया। की-पैड दबाने की आवाज को कंप्यूटर से जोड़ा गया तो पता लगा कि स्मार्टफोन स्क्रीन पर कुछ टाइप किया जा रहा है और वाइब्रेशन के साथ उसमें आवाज आ रही है तो स्पीकर के जरिए उन शब्दों का पता लगा गुप्त कोड या पासवर्ड को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
मतलब साफ है कि बटन दबाने की आवाज अगर स्मार्ट स्पीकर में रिकॉर्ड हो जाए तो हैकर उसकी मदद से आपका कोई भी व्यक्तिगत या डिजिटल बैंक अकाउंट का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
शब्दों को पकड़ते हैं
प्रमुख शोधकर्ता प्रो. इलिया शुमालिओव बताती हैं कि स्मार्ट स्पीकर की रिकॉर्डिंग के जरिए पिन कोड और रिकॉर्डेड संदेशों के जरिए गुप्त संदेशों का हैकर पता लगा सकते हैं। स्पीकर शब्दों को बहुत आसानी से पकड़ लेते हैं।