फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   BBC apologises after 25 years for controversial interview of Princess diana

इंटरव्यू विवाद: डायना के विवादित साक्षात्कार पर 25 वर्ष बाद मांगी गई माफी

Sat, 22 May 2021 01:49 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 22 May 2021 01:49 AM IST
सार

  • प्रिंस विलियम और हैरी ने अपनी मां के साथ मीडिया चालाकी की निंदा की
  • जांच से पता चला है कि पूर्व पत्रकार मार्टिन बशीर ने राजकुमारी डायना का इंटरव्यू लेने के लिए उनके साथ छल किया

विज्ञापन
BBC apologises after 25 years for controversial interview of Princess diana
राजकुमारी डायना - फोटो : Social media

विस्तार

बीबीसी पर 1995 में प्रसारित राजकुमारी डायना के विवादित साक्षात्कार को लेकर संस्था को अब जाकर माफी मांगनी पड़ी है। दरअसल, इस सनसनीखेज इंटरव्यू को लेकर हुई एक स्वतंत्र जांच में कहा गया है कि इसके लिए बीबीसी ने प्रामाणिकता और पारदर्शिता के उच्च मानकों का पालन नहीं किया है। 25 साल बाद डायना के बेटे प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी ने साक्षात्कार में दिखाई ‘चालाकी’ की निंदा की है।

विज्ञापन


सेवानिवृत्त जज लार्ड डायसन की जांच से पता चला है कि पूर्व पत्रकार मार्टिन बशीर ने राजकुमारी डायना का इंटरव्यू लेने के लिए उनके साथ छल किया व उन्हें फर्जी दस्तावेज दिखाए। डायना के भाई अर्ल स्पेंसर ने गत वर्ष आरोप लगाया कि साक्षात्कार के लिए किस तरह राजकुमारी को तैयार किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, बशीर ने फर्जी बैंक स्टेटमेंट दिखाकर डायना से झूठ बोला कि उन पर नजर रखने के लिए पैसों का भुगतान किया जाता है। बशीर ने बाद में स्पेंसर का भरोसा जीतने के लिए उन्हें भी फर्जी दस्तावेज दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जज ने कहा, इंटरव्यू दिखाने के बाद 1996 में बीबीसी ने मामले की अंदरूनी जांच कराई। लेकिन पारदर्शिता नहीं बरती गई। अब बीबीसी महानिदेशक टिम डेवी ने पत्र लिखकर माफी मांगी है। उधर, प्रिंस विलियम और हैरी ने कहा, इस इंटरव्यू में ‘शरारती संवाददाता’ ने सख्त सवालों के बजाय दूसरे पक्ष पर ज्यादा ध्यान दिया।

प्रिंस चार्ल्स से रिश्तों में आई खटास
राजकुमारी डायना के बेटे प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी ने कहा कि इस भ्रामक साक्षात्कार के कारण उनके अभिभावकों के रिश्तों में खटास आ गई थी। बता दें कि पिता प्रिंस चार्ल्स और डायना के बीच उस वक्त रिश्ते बिगड़ गए थे। वीडियो संदेश में प्रिंस विलियम ने कहा जांच के नतीजे चिंताजनक हैं। इस इंटरव्यू में झूठे दावों के कारण उनमें (डायना) भय और संविभ्रम (पेरनॉइअ) उत्पन्न हुआ।


मीडिया की जहरीली संस्कृति मौत की जिम्मेदार
पत्रकार मार्टिन बशीर द्वारा 1995 में लिए गए राजकुमारी डायना के इस विवादित साक्षात्कार पर उनके छोटे बेटे प्रिंस हैरी ने मीडिया को कठघरे में खड़ा किया। प्रिंस विलियम के छोटे भाई हैरी ने मीडिया की इस कथित जहरीली संस्कृति को अपनी मां की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने प्रिंस विलियम से अलग एक बयान में कहा कि दोहन की संस्कृति और अनैतिक तरीके ने अंतत: उनकी मां की जिंदगी छीन ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed