{"_id":"60e6d6d48ebc3e9eaf2dead0","slug":"basil-rajpaksa-becomes-new-finance-minister-of-sri-lanka-one-member-of-rajpaksa-family-in-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका: सरकार में राजपक्षे परिवार की पकड़ मजबूत, बासिल राजपक्षे बने नए वित्त मंत्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका: सरकार में राजपक्षे परिवार की पकड़ मजबूत, बासिल राजपक्षे बने नए वित्त मंत्री
Thu, 08 Jul 2021 04:13 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, कोलंबो
पीटीआई, कोलंबो
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 08 Jul 2021 04:13 PM IST
सार
श्रीलंका के वित्त मंत्री पद की जिम्मेदारी बासिल राजपक्षे को दिया गया है। वह यहां के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री के छोटे भाई हैं। बासिल ने आर्थिक प्रबंधन से ले कर पर्यावरण तक सभी अहम कार्य बलों के प्रमुख की भूमिका भी निभाई है।
विज्ञापन
श्रीलंका के नए वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे
- फोटो : instagram.com/basilrajapaksa
विस्तार
राजपक्षे परिवार का श्रीलंका की राजनीति में अहम स्थान रहा है। वहीं, इस परिवार का एक और सदस्य अब देश की सरकार में शामिल हो गया है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के छोटे भाई बासिल राजपक्षे ने गुरुवार को देश के वित्त मंत्री का पद संभाल लिया। इस तरह से अब राजपक्षे परिवार की सत्ता पर पकड़ और मजबूत हो गई है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 70 वर्षीय बासिल राजपक्षे भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनके भाई गोटबाया राजपक्षे राष्ट्रपति, महिंदा राजपक्षे प्रधानमंत्री और चामाल राजपक्षे कृषि मंत्री हैं। बासिल राजपक्षे के मंत्रिपरिषद में शामिल होने के बाद श्रीलंका की सरकार में राजपक्षे परिवार के लोगों की संख्या अब बढ़कर सात हो गई है।
विज्ञापन
अभी तक वित्त मंत्रालय का प्रभार प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के पास था, अब उनके पास आर्थिक नीति तथा योजना क्रियान्वयन की जिम्मेदारी है। बासिल राजपक्षे को 2010 से 2015 तक महिंदा राजपक्षे प्रशासन का बौद्विक आधार स्तंभ माना जाता था। बासिल के पास अमेरिका और श्रीलंका की दोहरी नागरिकता है।
विज्ञापन
बता दें कि बासिल राजपक्षे ने पिछले वर्ष हुआ संसदीय चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था। वह निर्वाचित सांसदों की राष्ट्रीय सूची के जरिए संसद में पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि सत्तारूढ़ एसएलपीपी राष्ट्रीय सूची के एक सांसद ने इस सप्ताह पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद बासिल का संसद में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया था।