फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Barrister Gohar Khan reelected as Imran Khans party chairman fresh organisational polls on third March

Pakistan: इमरान की पार्टी पीटीआई के नए अध्यक्ष बने बैरिस्टर गौहर खान, तीन मार्च को एक बार फिर से होगा मतदान

Fri, 01 Mar 2024 02:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 01 Mar 2024 02:23 PM IST
सार

पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और सिंध में पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर डॉ. यास्मीन रशीद, अली अमीन गंडापुर, और हलीम आदिल शेख को नियुक्त किया गया है। अंतर पार्टी चुनाव के लिए कई उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज किया था।

विज्ञापन
Barrister Gohar Khan reelected as Imran Khans party chairman fresh organisational polls on third March
इमरान खान - फोटो : Social Media

विस्तार

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए बैरिस्टर गौहर खान के चुनाव की घोषणा की है। पाकिस्तान चुनाव आयोग द्वारा उनकी अंतर पार्टी चुनाव को रद्द करने के बाद तीन मार्च को एकबार फिर संगठनात्मक मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन


45 वर्षीय बैरिस्टर गौहर खान को गुरुवार को निर्विरोध पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का अध्यक्ष बनाया गया था। वह अब एक ऐसे नेता बन गए हैं जिन्हें दो बार इस पद के लिए नियुक्त किया गया है। पीटीआई के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार उमर आयूब खान को भी निर्विरोध पार्टी के महासचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


पंजाब, खैबर पख्तूनख्वां और सिंध में पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर डॉ. यास्मीन रशीद, अली अमीन गंडापुर, और हलीम आदिल शेख को नियुक्त किया गया है। अंतर पार्टी चुनाव के लिए कई उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज किया था, लेकिन उनमें से कई ने संगठनात्मक चुनाव के दो दिन पहले ही अपना नाम वापस ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीआई के संघीय चुनाव आयुक्त रऊफ हसन ने बताया कि अधिकतर सीटों पर विपक्ष की अनुपस्थिति में उनके पास निर्विरोध विजेताओं की घोषणा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। इससे पहले बैरिस्टर अली जाफर को पार्टी के अगले अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया गया था, लेकिन उन्होंने इस पद को स्वाकीर करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पार्टी ने गौहर खान को इस पद के लिए नामित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed