फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Banker Paras Shah Suspended For Allegedly Stealing sandwich From Canteen Citi Bank London

2.5 लाख रुपये रोजाना वेतन पाता था भारतवंशी बैंकर, सैंडविच चुराने के आरोप में निलंबित

Wed, 05 Feb 2020 10:03 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, लंदन Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 05 Feb 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
Banker Paras Shah Suspended For Allegedly Stealing sandwich From Canteen Citi Bank London
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

लंदन के सिटी बैंक में नौकरी करने वाले भारतवंशी बैंकर पारस शाह को स्टाफ कैंटीन से सैंडविच चुराने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। छोटी सी घटना के बाद बैंक द्वारा इतना कड़ा फैसला लिए जाने से वित्तीय जगत में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


31 वर्षीय पारस शाह का सालाना वेतन लगभग नौ करोड़ रुपये है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वे कितने समय से सैंडविच की चोरी कर रहे थे। पारस शाह सिटी बैंक के केनेरी व्हार्फ स्थित मुख्यालय में काम करते थे।
विज्ञापन


पारस शाह बैंक के सबसे बड़े क्रेटिड ट्रेडर में शुमार थे। वे यूरोप के अलावा मध्य-पूर्व एशिया और अफ्रीका में बांड की ट्रेडिंग करने वाले विभाग का नेतृत्व करते थे। इसके अलावा वे सिक्योरिटी और रिक्स मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पारस शाह ने बाथ यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में ऑनर्स की डिग्री लेने के बाद अपने करियर की शुरुआत एचएसबीसी से की थी। इसके अलावा उन्होंने गोल्डमैन साक्स समूह में भी काम किया। साल 2017 में वह सिटी बैंक के साथ जुड़े और बांड ट्रेडिंग करने वाले विभाग की कमान संभाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed