फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bank robber who used his legal right to a last word to speak for five days in court in Germany

बैंक लूट में कोर्ट ने सुनाई 12 साल की सजा, तो पांच दिन तक देता रहा समापन भाषण

Thu, 10 Oct 2019 05:09 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Oct 2019 05:09 AM IST
विज्ञापन
Bank robber who used his legal right to a last word  to speak for five days in court in Germany
Michael Jauernik - फोटो : CNN

जर्मनी के हैम्बर्ग में एक बैंक लुटेरे को जिला अदालत ने साढ़े बारह साल जेल की सजा सुनाई। सजा सुनाने के बाद दोषी 71 वर्षीय माइकल जौर्निक ने अपने कानूनी अधिकार 'अंतिम शब्द' का इस्तेमाल करते हुए अदालत में पांच दिनों तक भाषण दिया।

विज्ञापन


जर्मनी के हैम्बर्ग की एक जिला अदालत ने माइकल जौर्निक को तीन बैंक डकैतियों, हत्या के प्रयास और हथियार कानून के उल्लंघन मामले में दोषी ठहराते हुए 12 साल छह महीने की सजा सुनाई। जर्मनी के कानून के तहत, एक प्रतिवादी को फैसले के बाद 'अंतिम शब्द' रखने का अवसर दिया जाता है। प्रतिवादी आम तौर पर पछतावा दिखाने के लिए समय का उपयोग करते हैं, या कुछ भी नहीं कहते हैं।
विज्ञापन


एक अंग्रेजी समाचार नेटवर्क के मुताबिक चश्मा लगाकर अदालत में उपस्थित होने वाले जौर्निक ने कथित रूप से अयोग्य जांचकर्ताओं के बारे में तर्क दिया और दावा किया कि उन्हें अपने कानूनी जानकारों से अधिक कानूनी जानकारी है। जौर्निक के भाषण में पांच दिन का समय लगा, इसकी पुष्टि अदालत के प्रेस कार्यालय के एक सूत्र ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसले में कहा गया है कि, 71 वर्षीय जौर्निक ने सुनवाई के दौरान लगातार न्यायाधीश को बाधित किया। 1970 और 1980 के दशक में बैंक डकैतियों की लगातार घटना के लिए जौर्निक को पहले भी सजाएं दी गई हैं और 1990 में हैम्बर्ग की फुहल्सब्यूटेल जेल में पांच दिनों कैदियों ने जो दंगा किया था उसका नेतृत्व भी जौर्निक ने किया था। जौर्निक के वकील, जोहान्स राउवल्ड, ने जर्मन मीडिया को बताया कि उनके मुवक्किल सजा के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed