{"_id":"624976d7c6699a5e5d07bb5d","slug":"bangladeshi-woman-professor-says-harassed-by-police-officer-for-wearing-bindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश: महिला प्रोफेसर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बिंदी लगाने पर किया गया प्रताड़ित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश: महिला प्रोफेसर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बिंदी लगाने पर किया गया प्रताड़ित
Sun, 03 Apr 2022 03:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 03 Apr 2022 03:58 PM IST
सार
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के तेजगांव कॉलेज में थिएटर और मीडिया स्टडीज लेक्चरर लोटा सुमद्देर ने पुलिस पर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बिंदी लगाने की वजह से परेशान किया गया।
विज्ञापन
बांग्लादेश पुलिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में एक महिला ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायत करने वाली महिला बांग्लादेश के एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके बिंदी लगाने पर पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने उसे प्रताड़ित किया। उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, बांग्लादेश की राजधानी ढाका के तेजगांव कॉलेज में थिएटर और मीडिया स्टडीज लेक्चरर लोटा सुमद्देर ने शनिवार को शेर-ए-बांग्ला नगर पुलिस स्टेशन में शिकयत की है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह उनके कॉलेज के पास एक पुलिस अधिकारी ने उन्हेें बिंदी लगाने के लिए परेशान किया। महिला प्रोफेसर ने यह भी बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पुलिस अधिकारी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। प्रोफेसर लोटा सुमद्देर ने कहा कि उनके कॉलेज के पास हुई घटना के बाद से वह असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि सुमद्देर ने कहा कि विरोध करने पर पुलिस अधिकारी' ने अपनी बाइक उस पर चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने खुद को किसी तरह बचा लिया, लेकिन सड़क पर गिरने के कारण उनको कुछ जगहों पर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
महिला प्रोफेसर की शिकायत को लेकर शेर-ए-बांग्ला नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी उत्पल बरुआ ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर को पुलिस अधिकारी का नाम याद नहीं है। हालांकि, उन्होंने मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर दिया है।