फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladeshi arrested in Singapore who plotting attacks against Hindus of their country

सिंगापुर : अपने देश के हिंदुओं के खिलाफ हमलों की साजिश रच रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

Wed, 25 Nov 2020 03:02 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, सिंगापुर
एजेंसी, सिंगापुर Published by: देव कश्यप Updated Wed, 25 Nov 2020 03:02 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi arrested in Singapore who plotting attacks against Hindus of their country
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

सिंगापुर की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बांग्लादेशी शख्स को गिरफ्तार किया है, जो अपने देश में हिंदुओं के खिलाफ हमलों की साजिश रचने के साथ कश्मीर में लड़ने की योजना बना रहा था। सिंगापुर सरकार ने बताया कि हाल में यूरोप में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर 37 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से एक यह भी है।

विज्ञापन


सिंगापुर के गृह मंत्रालय ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर समुदायों में अशांति फैलाने वाली पोस्ट की जांच कर इन लोगों को पकड़ा गया। इन में से 14 सिंगापुर के हैं, जबकि 23 विदेशी। विदेशियों में 15 बांग्लादेशी और एक मलयेशियाई भी हैं। वहीं, बांग्लादेश के हिंदुओं के खिलाफ हमलों की साजिश रचने वाला और कश्मीर में लड़ने की योजना बना रहे शख्स की पहचान 26 साल के अहमद फैसल के रूप में हुई है।
विज्ञापन



आंतरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए गए इस बांग्लादेशी के पास से फोल्डेबल चाकू भी मिले हैं। फैसल ने जांच में स्वीकार किया कि वह इसका इस्तेमाल बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ करना चाहता था। इतना ही नहीं उसने यह भी कहा कि वह कश्मीर जाना चाहता है और इस्लाम के दुश्मनों के खिलाफ लड़ना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीदे थे फोल्डेबल चाकू
फैसल 2017 की शुरुआत से निर्माण श्रमिक के रूप में सिंगापुर में काम कर रहा था। 2018 में उसने इस्लामी स्टेट के लिए ऑनलाइन प्रचार प्रसार शुरू कर कट्टरता फैलानी शुरू कर दी। इस माह की दो तारीख को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि वह इस्लामी स्टेट से प्रभावित था और सीरियाई सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए सीरिया भी जाना चाहता था। हालांकि, इस्लामी स्टेट के बिखरने के बाद 2019 के मध्य में वह एक अन्य आतंकी संगठन हयात अल-शाम के प्रति निष्ठावान हो गया। उसने इस संगठन के लिए चंदा जुटाने का काम भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed