फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Three arrested in connection with death Hindu shopkeeper khokan chandra das burnt alive extremists

Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू व्यापारी की मौत के मामले में तीन गिरफ्तार; मरने से पहले लिया आरोपी का नाम

Sun, 04 Jan 2026 02:51 PM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 04 Jan 2026 02:51 PM IST
सार

बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद के प्रवक्ता काजोल देबनाथ ने दास की मौत के बाद कहा कि दिसंबर से हिंदू समुदाय के किसी व्यक्ति की यह पांचवीं मौत थी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में कट्टरपंथी समूह अल्पसंख्यक धर्मों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bangladesh Three arrested in connection with death Hindu shopkeeper khokan chandra das burnt alive extremists
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

विस्तार

बांग्लादेश में भड़की हिंसा की आग में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच बांग्लादेश के शरियतपुर जिले में एक हिंदू व्यापारी की बेरहमी से हत्या करने और उसे जलाकर मार डालने के मामले में रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


ढाका से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण में स्थित शरियतपुर जिले के केउरभंगा बाजार के पास बुधवार रात को 50 वर्षीय खोकन चंद्र दास पर हमला किया गया। शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई। प्रोथोम आलो अखबार ने बताया कि रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) की एक टीम ने रविवार सुबह ढाका से लगभग 100 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित किशोरगंज से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान 27 वर्षीय दामुदयार सोहाग खान, 21 वर्षीय रब्बी मोल्या और 25 वर्षीय पलाश सरदार के रूप में हुई। आरएबी मदारीपुर कैंप कंपनी कमांडर पुलिस अधीक्षक मीर मोनिर हुसैन ने प्रोथोम अलो को बताया कि आरोपियों को किशोरगंज से मदारीपुर कैंप लाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदारीपुर शरीयतपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। दवा की दुकान और मोबाइल बैंकिंग का कारोबार चलाने वाले दास एक ऑटो रिक्शा में यात्रा कर रहे थे, तभी हमलावरों ने वाहन को रोक लिया। इस दौरान कथित तौर पर उनकी पिटाई की, धारदार हथियारों से उन पर वार किए और फिर उनके सिर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मीडिया रिपोर्टों में गुरुवार को इस घटना का जिक्र किया गया था।

हमलावरों से बचने के लिए तालाब में कूदे थे खोकन दास
खुद को बचाने की कोशिश में दास सड़क किनारे बने तालाब में कूद गए। तभी स्थानीय लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आगे बताया कि स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और शरियतपुर सदर अस्पताल ले गए। जहां चोटों की गंभीरता को देखते हुए उसे ढाका रेफर कर दिया गया।


ढाका के डॉक्टरों ने बताया कि दास के शरीर पर कई चोटें आई थीं, जिनमें पेट में गंभीर घाव के साथ-साथ चेहरे, सिर और हाथों पर जलने के निशान भी शामिल थे। बीडीन्यूज24 के मुताबिक शरियतपुर के पुलिस अधीक्षक रौनक जहां ने बताया कि पीड़ित ने अपनी मृत्यु से पहले आरोपी का नाम लिया था।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed