{"_id":"5c3279c7bdec2256d06c73ed","slug":"bangladesh-sheikh-hasina-leaves-25-old-ministers-in-her-new-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में हसीना के नए मंत्रिमंडल से 25 पुराने मंत्रियों की छुट्टी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश में हसीना के नए मंत्रिमंडल से 25 पुराने मंत्रियों की छुट्टी
Mon, 07 Jan 2019 03:27 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 07 Jan 2019 03:27 AM IST
विज्ञापन
शेख हसीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने 47 सदस्यों की मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के नामों की घोषणा की। इसमें कई नए चेहरों को जगह दी गई है। इस बार मंत्रिमंडल से 25 पुराने मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। जिन मंत्रियों की छुट्टी हुई है उसमें पूर्व कृषि मंत्री, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, पूर्व वाणिज्य मंत्री, पूर्व उद्योग मंत्री समेत 9 राज्यमंत्री व दो उपमंत्री भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पीएम शेख हसीना ने रक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। शिक्षाविद् से राजनयिक बने अब्दुल मोमेन को विदेश मंत्री बनाया गया है। मोमेन संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश के स्थायी प्रतिनिधि रह चुके हैं। वे राजनीति में नया चेहरा हैं। पूर्व योजना मंत्री और व्यवसायी एएचएम मुस्तफा कमाल को वित्त मंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल में 24 पूर्ण मंत्री जबकि शेष को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन
पार्टी महासचिव ओबैदुल कादर, एके खान, अनीसुल हक और एकेएम मोजाम्मेल हक जैसे महत्वपूर्ण लोग अपनी स्थिति बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। मालूम हो कि 30 दिसंबर को हुए चुनाव में शेख हसीना का पार्टी आवामी लीग ने लगातार तीसरी बार एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन