SAARC: सार्क को पुनर्जीवित करने के लिए बांग्लादेश ने मांगा भारत का समर्थन, जयशंकर से मुलाकात पर कही ये बात
SAARC: बांग्लादेश के विदेश सलाहकार तौहिद हुसैन ने मस्कट में भारत से सार्क को पुनर्जीवित करने और गंगा जल समझौते की नवीनीकरण पर चर्चा शुरू करने के लिए समर्थन मांगा। विदेश मंत्री जयशंकर के मुताबिक, बैठक में द्विपक्षीय संबंधों और बिम्सटेक शिखर सम्मेलन पर भी चर्चा की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश के विदेश सलाहकार तौहिद हुसैन ने मस्कट में एक बहुपक्षीय सम्मेलन के दौरान सार्क (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) को पुनर्जीवित करने के लिए भारत का समर्थन मांगा। रविवार को हुसैन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक की थी।
ओमान की राजधानी मस्कट में आठवें हिंद महासागर सम्मेलन (आईओसी) के दौरान जयशंकर और हुसैन की मुलाकात के बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया, 'हुसैन ने 1996 में हस्ताक्षरित गंगा जल समझौते के नवीनीकरण के लिए चर्चा शुरू करने की मांग की और सार्क की स्थायी समिति की बैठक बुलाने की जरूरत पर जोर दिया और इस मामले पर नई दिल्ली से समर्थन का अनुरोध किया।'
भारत और पाकिस्तान तनाव के कारण निलंबित है सार्क
मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार सार्क को पुनर्जीवित करने पर जोर दे रही है, जो भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण लंबे समय से निलंबित है। बैठक के संबंध में जयशंकर ने 'एक्स' एक पोस्ट किया। हालांकि, इसमें सार्क का जिक्र नहीं किया।जयशंकर ने एक्स पर लिखा था, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार विदेश सलाहकार मोहम्मद तौहिद हुसैन से मुलाकात हुई। बातचीत हमारे द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ बिम्सटेक पर केंद्रित रही। इस साल 2 से 4 अप्रैल तक बैंकॉक में छठा बिम्सटेक शिखर सम्मेलन होगा। इसके बाद थाईलैंड की जगह बांग्लादेश अध्यक्षता करेगा।
विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात पर क्या कहा
बयान में कहा गया, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान की और उनसे निपटने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत पर जोर दिया। पिछले साल सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से इतर दोनों विदेश मंत्रियों ने मुलाकात की थी। अगस्त 2024 में छात्रों के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद अवामी लीग की शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार का पतन हुआ था। जिसके बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन हुआ।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.