फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh’s interim leader Yunus gifts book to Pakistan general showing India's northeast as part of Banglade

Bangladesh: यूनुस का दोगला चेहरा उजागर; PAK जनरल को दी किताब, नक्शे में पूर्वोत्तर को दिखाया देश का हिस्सा

Mon, 27 Oct 2025 07:46 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 27 Oct 2025 07:46 PM IST
सार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने पाकिस्तानी जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को एक विवादित किताब गिफ्ट की। किताब के कवर पर भारत के सात पूर्वोत्तर राज्यों को बांग्लादेशी क्षेत्र के तौर पर दिखाया गया है।

 

विज्ञापन
Bangladesh’s interim leader Yunus gifts book to Pakistan general showing India's northeast as part of Banglade
पाकिस्तानी जनरल साहिर शमशाद मिर्जा और बांग्लादेश के अंतरिम प्रमुख मोहम्मद यूनुस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बांग्लादेश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस द्वारा एक पाकिस्तानी जनरल को दिए उपहार ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। मोहम्मद यूनुस ने पाकिस्तानी जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को एक विवादास्पद किताब आर्ट ऑफ ट्रायम्फ भेंट की, इस किताब के कवर पर छपे नक्शे में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को बांग्लादेश का हिस्सा दिखाया गया है। यूनुस के इस कदम को भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के मुद्दे पर कूटनीतिक हलचल उत्पन्न करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


बांग्लादेश यात्रा पर पहुंचे पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को आर्ट ऑफ ट्रायम्फ भेंट की थी। जिसकी कवर पर दिखाए गए नक्शे में भारत के सातों पूर्वोत्तर राज्य असम से लेकर अरुणाचल तक को बांग्लादेश का हिस्सा दर्शाया गया है। बांग्लादेश सरकार के अंतरिम प्रमुख की इस हरकत की जमकर आलोचना भी की जा रही है। इस पूरे मामले पर भारत सरकार की तरफ से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। आर्ट ऑफ ट्रायम्फ जुलाई-अगस्त 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान दीवारों पर बनाई गई ग्रैफिटी और अन्य चित्रों से भरी है।
विज्ञापन


 जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने इस सप्ताहांत बांग्लादेश का दौरा ऐसे समय पर किया जब दोनों देशों के बीच रिश्तों में करीबी बढ़ रही है। शमशाद मिर्जा पाकिस्तानी सेना में नंबर दो की हैसियत रखते हैं। जानकारी के मुताबिक, यूनुस पहले भी इस किताब को कुछ अन्य विदेशी हस्तियों को भेंट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: WB: SIR की घोषणा के दिन ही बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 200 से ज्यादा अफसरों के तबादले; BJP ने की शिकायत

यूनुस बार-बार करते रहे हैं पूर्वोत्तर का जिक्र
यह पहली बार नहीं है जब यूनुस की ओर से इस तरह की हरकत की गई है। पिछले कुछ महीनों में वह विदेशों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों का कई बार जिक्र कर चुके हैं। अप्रैल में अपनी पहली चीन यात्रा के दौरान यूनुस ने यह दावा करके नई दिल्ली को नाराज कर दिया था कि बांग्लादेश इस क्षेत्र के लिए समुद्र का एकमात्र संरक्षक है, क्योंकि पूर्वोत्तर भारत भूमि से घिरा है। इसके जरिये उन्होंने चीन को इस क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने और अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed