फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh’s interim government bans deposed PM Sheikh Hasina’s Awami League News In Hindi

Bangladesh: शेख हसीना की अवामी लीग पर अंतरिम सरकार ने लगाया प्रतिबंध, आतंकवाद विरोधी कानून के तहत की कार्रवाई

Sat, 10 May 2025 11:39 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 10 May 2025 11:39 PM IST
सार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने आतंकवाद विरोधी कानून के तहत पूर्व पीएम शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला आईसीटी में चल रहे मुकदमों और देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया। 

विज्ञापन
Bangladesh’s interim government bans deposed PM Sheikh Hasina’s Awami League News In Hindi
मोहम्मद यूनुस और शेख हसीना - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर शनिवार शाम को प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई आतंकवाद विरोधी कानून के तहत की गई है। यह फैसला अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। मामले में बांग्लादेश  सरकार की ओर से कहा गया है कि इस फैसले की आधिकारिक अधिसूचना अगले कार्यदिवस पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन


कब तक जारी रहेगा मुकदमा?
सरकारी बयान के मुताबिक, यह प्रतिबंध तब तक लागू रहेगा जब तक अवामी लीग और उसके नेताओं के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) में चल रही सुनवाई पूरी नहीं हो जाती। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने आगे कहा कि यह फैसला देश की सुरक्षा और संप्रभुता बनाए रखने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India Pakistan Ceasefire: ट्रंप के बयान के बाद खुलकर पाकिस्तान के समर्थन में आया चीन, वांग यी ने डार से की बात
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही यह कदम जुलाई 2024 में हुई जनता की बगावत (जिसके चलते अवामी लीग की सरकार को हटाया गया) में शामिल नेताओं, कार्यकर्ताओं और ICT में गवाही देने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए भी उठाया गया है।

ये भी पढ़ें:- Sudan Jail Attack: उत्तरी अफ्रीकी जेल में हमला, 20 कैदियों के मारे जाने की खबर; RSF ने ड्रोन से साधा निशाना

आईसीटी कानून में भी संशोधन
कैबिनेट की इस बैठक में ICT कानून में भी संशोधन किया गया है। अब यह ट्रिब्यूनल किसी भी राजनीतिक पार्टी, उसकी सहयोगी संस्थाओं या समर्थक संगठनों पर भी मुकदमा चला सकेगा। गौरतलब है कि अवामी लीग की स्थापना 1949 में हुई थी। इस पार्टी ने दशकों तक पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में बांग्ला भाषियों के अधिकारों के लिए आंदोलन किया। इसके बाद में 1971 के मुक्ति संग्राम का नेतृत्व किया। अब इसी पार्टी पर आतंकवाद कानून के तहत कार्रवाई हुई है, जो बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed