फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh PM Sheikh Hasina stopped using onion in dishes, importing from other countries

प्याज के संकट से जूझ रहा है बांग्लादेश, पीएम शेख हसीना ने भी खाना छोड़ा

Mon, 18 Nov 2019 09:04 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 18 Nov 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh PM Sheikh Hasina stopped using onion in dishes, importing from other countries
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (फाइल फोटो)

भारत के कई शहरों में प्याज लोगों को रुला रहा है। प्याज के दाम-60-70 रुपये के बीच पहुंच चुके हैं। इसी बीच पड़ोसी देश बांग्लादेश से भी इसकी कमी की खबरें आ रही हैं। यहां प्याज का कितना संकट है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मैन्यू से इसे हटा दिया है।

विज्ञापन


हसीना ने प्याज खाना बंद कर दिया है। इस संकट को देखते हुए वायु मार्ग से प्याज आयात किए जा रहे हैं। बांग्लादेश मे प्याज की कमी भारत द्वारा निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध की वजह से हुई है। भारत ने ज्यादा बारिश की वजह से प्याज की फसल खराब होने के बाद सितंबर के आखिरी महीने में प्याज के निर्यात पर बैन लगा दिया था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री हसीना के उप प्रेस सचिव हसन जाहिद तुषार ने रविवार को बताया कि वायु मार्ग से प्याज आयात किए जा रहे हैं। हसीना ने प्याज खाना बंद कर दिया है। शनिवार को प्रधानमंत्री आवास में बने किसी भी व्यंजन में प्याज का इस्तेमाल नहीं हो सका। प्याज की कमी के कारण इसके दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश में आमतौर पर 30 टका (लगभग 26 रुपये) प्रति किलो के हिसाब से मिलने वाला प्याज अब 260 टका (करीब 220 रुपए) के दाम पर मिल रहा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार म्यांमार, तुर्की, चीन और मिस्र से प्याज से भरे जहाज रविवार को चटगांव स्थित बंदरगाह पहुंचे हैं। सरकारी एजेंसी भी ढाका में लोगों को 45 टका प्रति किलोग्राम में प्याज मुहैया करवा रही है। शहर में प्याज के लिए लंबी-लंबी कतारें दिखाए देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed