फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh people elected transgenders who helped donate temples as mayor

बांग्लादेश : मंदिरों के दान में मदद का ट्रांसजेंडर को मिला 'प्रसाद', लोगों ने चुनाव जिताकर शहर का मेयर बनाया

Wed, 01 Dec 2021 01:58 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ढाका
एजेंसी, ढाका Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 01 Dec 2021 01:58 AM IST
सार

बांग्लादेश में एक छोटे से शहर त्रिलोचनपुर में लोगों ने 45 वर्षीय नजरुल इस्लाम रितु ट्रांसजेंडर को मेयर बनाकर शहर की कमान संभालने के लिए चुना है। मेयर ने कई हिंदू मंदिरों को दान करने में मदद करने वाले शख्स के रूप में प्रसिद्धि मिली है।

विज्ञापन
Bangladesh people elected transgenders who helped donate temples as mayor
Bangladesh flag

विस्तार

बांग्लादेश में एक छोटे से शहर त्रिलोचनपुर में लोगों ने देश के इतिहास में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर (किन्नर) को मेयर बनाकर शहर की कमान संभालने के लिए चुना है। 45 वर्षीय इस निर्दलीय उम्मीदवार का नाम है नजरुल इस्लाम रितु और उसे कई हिंदू मंदिरों को दान करने में मदद करने वाले शख्स के रूप में प्रसिद्धि मिली है। रितु ने त्रिलोचनपुर में दो मस्जिदों का भी निर्माण कराया है।

विज्ञापन


9,557 मतों से निकटतम प्रतिद्वंद्वी को नसरुल इस्लाम ने हराया
नजरुल इस्लाम की जीत की औपचारिक घोषणा सोमवार की शाम को की गई। उसने कहा, मेरी जीत ने हिजड़ा समुदाय की समाज में बढ़ती स्वीकृति को दिखाया है, जो जन्म लेने वाले पुरुषों के लिए एक अपशब्द माना जाता है। दरअसल, बांग्लादेश के इस छोटे शहर में पैदा हुई नजरूल बचपन में ही अपने गृहनगर से भागकर में ढाका चली गई और उसने ट्रांसजेंडरों के एक केंद्र में शरण ली।
विज्ञापन


20 साल बाद वह अपने शहर वापस लौटी और स्थानीय हिंदू मंदिरों के लिए उसने चंदा जुटाने में लोगों की काफी मदद की। इससे उसकी लोकप्रियता बढ़ती गई। उसने मेयर पद के चुनाव में किस्मत आजमाई और रविवार को हुए चुनाव में उसने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 9,557 मतों से हरा दिया। वह अब शहर की मेयर के तौर पर काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांच की छत दरक रही है
एक बड़े मुस्लिम परिवार में पैदा हुई नजरुल इस्लाम ने चुनाव जीतने पर कहा, कांच की छत दरक रही है। यह एक अच्छा संकेत है। उसने कहा, इस जीत का मतलब है कि लोग उन्हें प्यार करते हैं और उन्हें अपना मानते हैं. मैं अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित करूंगी। उसे 2018 में थर्ड जेंडर के रूप में मतदाता के बतौर पंजीकरण कराने की देश में अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed