फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh: Nobel laureate Muhammad Yunus found guilty of violating labor law

Bangladesh: श्रम कानून का उल्लंघन करने पर नोबेल विजेता मुहम्मद यूनुस दोषी करार, छह महीने की जेल

Mon, 01 Jan 2024 04:04 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, ढाका Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 04:04 PM IST
सार

बांग्लादेश में श्रम कानूनों का उल्लंघन करने पर नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को दोषी ठहराया गया है। जिसके बाद से ही राजनीति तेज हो गई हैं। पिछले साल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनके खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई की निंदा की थी। 

विज्ञापन
Bangladesh: Nobel laureate Muhammad Yunus found guilty of violating labor law
नोबेल विजेता मुहम्मद यूनुस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश में श्रम कानूनों का उल्लंघन करने पर नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को दोषी ठहराया गया है। इसको लेकर देश में राजनीति तेज हो गई है। उनके समर्थकों ने आरोप लगाया कि यह पूरी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। अभियोजक खुर्शीद आलम खान ने कहा कि प्रोफेसर यूनुस और उनके तीन ग्रामीण टेलीकॉम सहयोगियों को श्रम कानूनों के तहत दोषी ठहराया गया हैं, जिन्हें मामले में छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई हैं। 
विज्ञापन


सजा के बाद बांग्लादेश में राजनीति तेज
लोगों को गरीबी से बाहर निकालने वाले माइक्रोफाइनेंस बैंक के लिए जाने वाले मुहम्मद यूनुस पर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गरीबों के शोषण का आरोप लगाया है। अगस्त माह में बराक ओबामा और बान की मून सहित विश्व की कई हस्तियों ने यूनुस के न्यायिक उत्पीड़न की आलोचना की थी। इसको लेकर एक बार फिर बांग्लादेश में राजनीति तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 2006 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता के खिलाफ कई बार तीखे हमले किए हैं। शेख हसीना लगातार मोहम्मद यूनुस की आलोचक रही हैं। 
विज्ञापन


कानूनी कार्रवाई पर ओबामा ने भी की थी निंदा
पिछले वर्ष अगस्त माह में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबाम और पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून सहित 160 वैश्विक हस्तियों ने युनूस के खिलाफ की गई न्यायिक कार्रवाई को लेकर निंदा की थी। साथ ही कहा था कि उनकी सुरक्षा और स्वतंत्रता का डर हैं। आलोचक बांग्लादेशी अदालतों पर हसीना सरकार द्वारा लिए गए फैसलों पर मुहर लगाने का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed