फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh News In Hindi : 16 people killed due to consumption of spurious liquor during Eid-ul-Fitr celebration in Dinajpur and Rangpur

बांग्लादेश: ईद पर जहरीली शराब पीने से अब तक 16 की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

Thu, 28 May 2020 03:14 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, ढाका।
वर्ल्ड डेस्क, ढाका। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 28 May 2020 03:14 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh News In Hindi : 16 people killed due to consumption of spurious liquor during Eid-ul-Fitr celebration in Dinajpur and Rangpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बांग्लादेश में ईद के मौके पर जहरीली शराब पीने की वजह से दो अलग-अलग घटनाओं में करीब 16 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मामले से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी बांग्लादेश में ईद-उल-फितर के जश्न के दौरान मिलावटी जहरीली शराब पीने से बीते तीन दिनों में 16 लोगों की मौत हुई है। इनमें से कुछ की उनके घर में, जबकि कुछ ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाए जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके अलावा दर्जनभर से ज्यादा लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हालांकि, सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस का दावा है कि दो अलग-अलग घटनाओं में लोगों की मौत हुई है। इस बीच, अधिकारियों ने उन जगहों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया है, जहां अवैध तरीके से शराब बनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, ढाका ट्रिब्यून ने जहरीली शराब पीने से अभी तक 11 लोगों की मौत की खबर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक यह घटनाएं दिनाजपुर और रंगपुर इलाके की हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीरमपुर उपजिला के दिनाजपुर में कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है। दिनाजपुर में मरने वालों में अब्दुल मतीन (27), मोहसिन अली (38), अजीजुल इस्लाम (33), अमृतो रॉय (30), सोहेल राणा (32), मोनो (35) के नाम शामिल हैं।

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी सोलेमान हुसैन ने बताया कि स्थानीय लोग ने इन सभी को तबीयत खराब होने पर बीरमपुर के स्वास्थ्य केंद्र में ले गए थे। जहां तीन लोगों को मृत घोषित किया गया, जबकि इनमें से कुछ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हुसैन ने बताया कि दो अन्य लोगों की बुधवार रात एक दूसरे अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगलवार को जहरीली शराब पीने से शेफिकुल इस्लाम और उसकी पत्नी मोनजूरा की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।इस मामले में पुलिस ने स्थानीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट अब्दुल मन्नान नाम के शख्स को उसकी संलिप्तता की जानकारी मिलने के बाद हिरासत में लिया है।

ढाका ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में रंगपुर के श्यामपुर इलाके में जहरीली शराब पीने से कम से कम तीन लोगों की मौत की बात कही है। रंगपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एमडी मारूफ अहमद ने बताया कि यहां जिनकी मौत हुई है उनमें नुरुल इस्लाम (28), सरवर हुसैन (32) और मोस्तोफा (32) के नाम शामिल हैं।


इन सभी को बुधवार को रंगपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि इन सभी ने उपचार के दौरान दम तोड़ा दिया। पुलिस मामले की जांच करने के साथ पता लगा रही है कि जिले में जहरीली शराब पीने से कोई और मौत हुई है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed