फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh: Mohammad Yunus Visited Dhakeshwari temple met minority students discussed eight point demands

Bangladesh: ढाकेश्वरी मंदिर पहुंचे मोहम्मद यूनुस; अल्पसंख्यक छात्रों से की मुलाकात, आठ सूत्रीय मांगों पर चर्चा

Tue, 13 Aug 2024 03:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 13 Aug 2024 03:37 PM IST
सार

मुल्क में हिंसा के बीच आठ अगस्त को अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभालने वाले यूनुस ने यह भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के अधिकार सुनिश्चित किए जाने चाहिए। उन्होंने अपने देश की दुर्दशा के लिए संस्थागत पतन को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
Bangladesh: Mohammad Yunus Visited Dhakeshwari temple met minority students discussed eight point demands
Mohammad Yunus - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बांग्लादेश के आंदोलनकारी हिन्दू और अल्पसंख्यक छात्रों ने मंगलवार को अंतरिम प्रशासक मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की। यह मुलाकात ढाकेश्वरी मंदिर में हुई। इस दौरान उन आठ सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई, जिसके लिए उन्होंने अल्टीमेटम दिया था। यूनुस ने उनकी मांगों पर गौर करने और अल्पसंख्यकों पर हमले रोकने के लिए जरूरी उपायों का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


यूनुस ऐसे समय मंदिर पहुंचे हैं, जब बांग्लादेश में हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं। यूनुस ने ढाकेश्वरी मंदिर में कहा कि देश को संकट से बाहर निकालना होगा। हमें एकजुट होना होगा। यह समय बंटने का नहीं, बल्कि साथ रहने क है। सभी को धैर्य और संयम का पालन करना होगा। हम ऐसा बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, जो एक परिवार जैसे रहे। जिसमें हिंसा न हो। हमें यहां शांति सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन


मुल्क में हिंसा के बीच आठ अगस्त को अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभालने वाले यूनुस ने यह भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के अधिकार सुनिश्चित किए जाने चाहिए। उन्होंने अपने देश की दुर्दशा के लिए संस्थागत पतन को जिम्मेदार ठहराया। ढाका के प्रसिद्ध ढाकेश्वरी मंदिर में यह बैठक अल्पसंख्यक हिंदू आबादी पर हमलों, उनके व्यवसाय और संपत्तियों की बर्बादी और 5 अगस्त को तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को हटाने के बाद कई दिनों तक चली हिंसा में हिंदू मंदिरों को नुकसान पहुंचाने के बाद हो रही है। ढाकेश्वरी मंदिर प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनुस के हवाले से एक स्थानीय अखबार ने बताया कि सभी के अधिकार समान हैं। हम सब एक जैसे ही हैं और हमारे एक ही अधिकार हैं। हमारे बीच कोई भेदभाव न करें। कृपया हमारी सहायता करें। धैर्य रखें और बाद में निर्णय लें कि हम क्या कर पाए और क्या नहीं। अगर हम असफल होते हैं, तो हमारी आलोचना करें।

इससे पहले हजारों अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के सदस्यों ने शुक्रवार और शनिवार को बांग्लादेश की राजधानी और उत्तर-पूर्वी बंदरगाह शहर चटगांव में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था। वे हिंसा के बीच सुरक्षा की मांग कर रहे थे। अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वालों के मुकदमों में तेजी लाने के लिए विशेष न्यायाधिकरण, अल्पसंख्यकों के लिए 10 प्रतिशत संसदीय सीटों का आवंटन और अल्पसंख्यक सुरक्षा कानून को लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर हिंदू प्रदर्शनकारियों की रैली ने शनिवार को ढाका के मध्य भाग में शाहबाग में तीन घंटे से अधिक समय तक यातायात को रोक कर रखा था।




शनिवार को ही यूनुस ने हिंसा प्रभावित राष्ट्र में अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों की निंदा की थी। उन्हें जघन्य करार दिया था और युवाओं से सभी हिंदू, ईसाई और बौद्धों की रक्षा करने का आग्रह किया था। 5 अगस्त को शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के गिरने के बाद 52 जिलों में अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों को हमलों की कम से कम 205 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed