फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Miscreants vandalized temples also attacked Indira Gandhi Cultural Center

बांग्लादेश: उपद्रवियों ने चार मंदिरों में की तोड़फोड़, हमले से इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र क्षतिग्रस्त

Tue, 06 Aug 2024 06:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, ढाका
एजेंसी, ढाका Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 06:03 AM IST
सार

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने चार मंदिरों में तोड़फोड़ व आगजनी की। साथ ही, ढाका स्थित इंडिया कल्चरल सेंटर को पूरी तरह से तबाह कर दिया। कई जगह हिंदू मंदिरों पर हमले होने की सूचनाएं हैं।

विज्ञापन
Bangladesh Miscreants vandalized temples also attacked Indira Gandhi Cultural Center
बांग्लादेश में प्रदर्शन (फाइल) - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को ढाका में इंडिया कल्चर सेंटर पर हमला बोला। साथ ही काली व इस्कॉन समेत देशभर में कम से कम चार मंदिरों में भी तोड़फोड़ की गई है।

विज्ञापन


हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद के नेता काजोल देबनाथ कहते हैं कि जैसे ही देशभर में शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने की खबर फैली है, जगह- जगह हिंदू मंदिरों पर हमले होने लगे हैं। हिंदुओं सहित तमाम अल्पसंख्यक समुदाय के लोग डरे हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया क ढाका के धानमंडी इलाके में स्थित इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र पर भीड़ ने हमला कर उसे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर आग लगाई है। इनमें धनमंडी स्थित बंगबंधु भवन, जिसे बंगबंधु स्मारक संग्रहालय के रूप में भी जाना जाता है, भी शामिल है। 

विज्ञापन
  • मार्च 2010 में खोले गए इस इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र में सांस्कृतिक संगोष्ठियों, कार्यशालाओं का आयोजन कर योग, हिंदी, भारतीय शास्त्रीय गायन जैसे भारतीय नृत्यों के जरिये भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा दिया जाता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


सुनिश्चित करें कि देश की संपत्ति को क्षति न हो : नाहिद
उपद्रवियों ने बंगबंधु भवन में की तोड़फोड़।

  • मार्च 2010 में खोले गए इस इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र में सांस्कृतिक संगोष्ठियों, कार्यशालाओं का आयोजन कर योग, हिंदी, भारतीय शास्त्रीय गायन जैसे भारतीय नृत्यों के जरिये भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा दिया जाता है।

आंदोलनकारी छात्र संगठन के नेता नाहिद इस्लाम ने कहा है कि हम 24 घंटे के अंदर अंतरिम सरकार की रूपरेखा तय करेंगे। उन्होंने छात्रों से अपील की कि सुनिश्चित करें कि देश के हालात का फायदा उठाकर कोई लूट-खसोट न कर पाए। प्रदर्शनकारी छात्र ऐसे लुटेरों को सड़कों पर रोकें। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती, वे सड़कों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें। हमें देश की संपत्ति को बचाना होगा। हम प्रदर्शनकारी फासीवादी सरकार के खिलाफ एकजुट हुए हैं। हमारे बीच कोई धार्मिक भेदभाव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed