फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Ministry of Foreign Affairs recalled 5 of its envoys back to Dhaka including India United Nations

Bangladesh: बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने पांच राजदूतों को वापस ढाका बुलाया; इनमें भारत-संयुक्त राष्ट्र समेत

Thu, 03 Oct 2024 08:58 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 03 Oct 2024 08:58 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने ब्रुसेल्स, कैनबरा, लिस्बन, नई दिल्ली और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी मिशन में मौजूद दूतों को तुरंत राजधानी ढाका लौटने का आदेश दिया है। उन्हें तुरंत अपनी जिम्मेदारियां सौंपने और वापस लौटने को कहा गया है।

विज्ञापन
Bangladesh Ministry of Foreign Affairs recalled 5 of its envoys back to Dhaka including India United Nations
मोहम्मद यूनुस - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने अपने पांच राजदूतों को वापस ढाका बुला लिया है। जिन देशों से राजदूतों को वापस बुलाया गया है, उनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, पुर्तगाल और संयुक्त राष्ट्र से हैं। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने पड़ोसी देश भारत में राजदूत समेत पांच दूतों को वापस बुला लिया है। विदेश मंत्रालय ने ब्रुसेल्स, कैनबरा, लिस्बन, नई दिल्ली और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी मिशन में मौजूद दूतों को तुरंत राजधानी ढाका लौटने का आदेश दिया है। उन्हें तुरंत अपनी जिम्मेदारियां सौंपने और वापस लौटने को कहा गया है। यह कदम ब्रिटेन में उच्चायुक्त या राजदूत सईदा मुना तस्नीम को वापस बुलाने के बाद उठाया गया है। उन्हें भी इसी तरह वापस लौटने को कहा गया था। 

विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण एशियाई राष्ट्र में बड़े राजनीतिक बदलावों के तहत नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार काम कर रही है। इससे पहले कई सप्ताह तक चले हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना को 5 अगस्त को इस्तीफा देकर देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी थी। हसीना को सत्ता से बेदखल करने वाले छात्र आंदोलन में 700 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इससे भारत के साथ संबंधों में भी तनाव पैदा हो गया था। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समूहों ने राजनीतिक परिवर्तनों के बाद हिंदुओं पर हमलों का आरोप लगाया है, हालांकि सरकार का कहना है कि हिंसा राजनीति से प्रेरित थी, धर्म से नहीं।
विज्ञापन


'देश में हुआ छात्र आंदोलन पूर्वनियोजित था'
इससे पहले अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने हाल ही में कहा था कि देश में हुआ छात्र आंदोलन पूर्वनियोजित था और इसकी वजह से ही शेख हसीना को सत्ता से बाहर होना पड़ा था। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित यूनुस ने कहा था कि तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग के खिलाफ आंदोलन की योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनुस (84) ने छात्रों का संबोधित करते हुए कहा था, 'संपूर्ण क्रांति के पीछे इन्हीं लोगों का दिमाग माना जाता है। वे किसी अन्य युवा व्यक्ति की तरह दिखते हैं, आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे, लेकिन जब आप उन्हें कार्य करते हुए देखेंगे, जब आप उन्हें बोलते हुए सुनेंगे, तो आप कांप जाओगे। उन्होंने पूरे देश को हिलाकर रख दिया।'


दुर्गा पूजा उत्सव पर कही यह बात
इस बीच दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान संभावित अशांति की चिंता के बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कहा कि वह समारोहों के शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन के लिए जो भी आवश्यक होगा, कदम उठाएगी। सरकार ने उम्मीद जताई कि इस बार का उत्सव पिछले सभी उत्सवों की तुलना में सबसे अच्छा होगा। दुर्गा पूजा उत्सव 9 से 13 अक्तूबर तक मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed