{"_id":"67a4b50621dd67fa120ad7fa","slug":"bangladesh-lodges-protest-with-india-s-deputy-envoy-over-sheikh-hasinas-activities-during-her-stay-in-india-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: शेख हसीना के बयान पर बौखलाया बांग्लादेश, भारतीय उप उच्चायुक्त को पत्र लिखकर दर्ज कराया विरोध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: शेख हसीना के बयान पर बौखलाया बांग्लादेश, भारतीय उप उच्चायुक्त को पत्र लिखकर दर्ज कराया विरोध
Thu, 06 Feb 2025 06:41 PM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: शुभम कुमार
Updated Thu, 06 Feb 2025 06:41 PM IST
सार
विदेश मंत्रालय ने बताया कि बांग्लादेश ने भारत में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा दिए गए झूठे और मनगढ़ंत बयानों पर भारत से विरोध दर्ज कराया है। भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त को सौंपे गए विरोध पत्र में बांग्लादेश ने इस मामले में गहरी चिंता, निराशा और गंभीर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
शेख हसीना
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि बांग्लादेश ने भारत में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा दिए गए झूठे और मनगढ़ंत बयानों पर भारत से विरोध दर्ज कराया है। बता दें कि यह घटनाक्रम हसीना द्वारा बुधवार रात सोशल मीडिया के माध्यम से दिए गए भाषण के एक दिन बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने देशवासियों से मौजूदा शासन के खिलाफ संगठित तौर पर प्रतिरोध करने की अपील की थी।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
मामले में विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त को सौंपे गए विरोध पत्र में बांग्लादेश ने ‘गहरी चिंता, निराशा और गंभीर आपत्ति’ जताई है। साथ ही बांग्लादेश ने कहा है कि इस तरह के बयान देश के लोगों की ‘भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
इसको लेकर बांग्लदश ने भारत सरकार के समक्ष पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा सोशल मीडिया समेत विभिन्न मंचों पर लगातार की जा रही झूठी मनगढ़ंत टिप्पणियों और बयानों’ को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है, जिससे बांग्लादेश में अस्थिरता का माहौल पैदा हो रहा है। साथ ही मंत्रालय ने इस बात पर भी जोर दिया कि उनकी ऐसी गतिविधियां बांग्लादेश के प्रति शत्रुतापूर्ण कृत्य हैं और दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के प्रयासों के लिए अनुकूल नहीं हैं।
विज्ञापन