{"_id":"610aec3dd3f7412049720535","slug":"bangladesh-lightning-struck-the-boat-carrying-the-procession-16-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश : बरात लेकर जा रही नौका पर गिरी बिजली, 16 बरातियों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश : बरात लेकर जा रही नौका पर गिरी बिजली, 16 बरातियों की मौत
Thu, 05 Aug 2021 01:24 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, ढाका
एजेंसी, ढाका
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:24 AM IST
सार
- भारत की सीमा से लगे चांपाइनबाबगंज जिले के शिवगंज में हुई इस घटना में दूल्हा समेत 12 लोग झुलस गए
विज्ञापन
बिजली गिरने से 16 की मौत
- फोटो : Agency
विस्तार
पश्चिमोत्तर बांग्लादेश में बुधवार को बरात लेकर जा रही एक नौका पर बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई। भारत की सीमा से लगे चांपाइनबाबगंज जिले के शिवगंज में हुई इस घटना में दूल्हा समेत 12 लोग झुलस गए हैं।
विज्ञापन
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी साकिब अल रब्बी ने बताया कि बरात लेकर जा रही नौका पर बिजली गिर गई। इससे नौका पर सवार 16 लोगों की तुरंत मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुई जब बराती अचानक गरज और चमक के साथ आई मानसूनी बारिश से बचने के लिए एक आश्रय स्थल में शरण लेने के लिए नौका से एक-एक करके उतर रहे थे।
विज्ञापन