फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh interim govt announces portfolios of council of advisors Yunus to oversee 27 ministries

Bangladesh: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में मोहम्मद यूनुस संभालेंगे 27 विभाग, जानें किसको कौन सा मंत्रालय मिला

Fri, 09 Aug 2024 05:27 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: बशु जैन Updated Fri, 09 Aug 2024 05:27 PM IST
सार

अंतरिम सरकार में पूर्व विदेश सचिव तौहीद हुसैन को विदेश मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। हुसैन 2001 से 2005 तक कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त रहे हैं। इसके बाद 2006 से 2009 तक बांग्लादेश के विदेश सचिव रह चुके हैं। वहीं सेवानिवृत्त सेना ब्रिगेडियर जनरल एम सखावत हुसैन को गृह मंत्रालय दिया गया है।

विज्ञापन
Bangladesh interim govt announces portfolios of council of advisors Yunus to oversee 27 ministries
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रो. मोहम्मद यूनुस 27 मंत्रालयों का जिम्मा संभालेंगे। उन्होंने रक्षा, सार्वजनिक प्रशासन, शिक्षा, ऊर्जा, खाद्य, जल संसाधन और सूचना मंत्रालय समेत कई बड़े विभाग अपने पास रखे हैं। जबकि अन्य मंत्रालयों में भी सलाहकार तय कर दिए गए हैं। शपथ ग्रहण होने के बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकारों को विभागों का बंटवारा किया गया। 

विज्ञापन


बांग्लादेश में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर पांच अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके कारण बांग्लादेश अस्थिर राजनीतिक स्थिति का सामना कर रहा है। देश की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना ने अंतरिम सरकार का गठन किया। इसका प्रमुख नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. मोहम्मद यूनुस को बनाया गया। 84 साल के यूनुस ने गुरुवार को मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ ली। अंतरिम सरकार में मुख्य सलाहकार की भूमिका प्रधानमंत्री के समकक्ष होती है। अंतरिम सरकार में 17 प्रमुख हस्तियों को सलाहकार के तौर पर शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


अंतरिम सरकार में पूर्व विदेश सचिव तौहीद हुसैन को विदेश मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। हुसैन 2001 से 2005 तक कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त रहे हैं। इसके बाद 2006 से 2009 तक बांग्लादेश के विदेश सचिव रह चुके हैं। वहीं सेवानिवृत्त सेना ब्रिगेडियर जनरल एम सखावत हुसैन को गृह मंत्रालय दिया गया है। इसके अलावा बांग्लादेश बैंक के पूर्व गवर्नर सलाहुद्दीन अहमद वित्त और योजना मंत्रालय के प्रभारी बनाए गए हैं। पूर्व अटॉर्नी जनरल एएफ हसन आरिफ स्थानीय सरकार मंत्रालय और स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन के दो समन्वयक एम नाहिद इस्लाम और आसिफ महमूद को क्रमशः दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी और युवा और खेल मंत्रालय दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भारतीय उच्चायुक्त यूनुस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए
ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में मोहम्मद यूनुस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। विदेश मंत्रालय (एमईए) के बाहरी प्रचार प्रभाग के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय उच्चायुक्त बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed