{"_id":"6613530611ea1fa1a407cc97","slug":"bangladesh-insurgent-group-knf-leader-cheosim-bom-arrested-looted-state-owned-bank-demand-autonomy-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: उग्रवादी संगठन केएनएफ का नेता गिरफ्तार, बांग्लादेश में स्वायत्त राज्य की मांग करता है ये ग्रुप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: उग्रवादी संगठन केएनएफ का नेता गिरफ्तार, बांग्लादेश में स्वायत्त राज्य की मांग करता है ये ग्रुप
Mon, 08 Apr 2024 07:58 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 08 Apr 2024 07:58 AM IST
सार
रैपिड एक्शन बटालियन के क्षेत्रीय कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल एचएम सज्जाद ने पत्रकारों को बताया कि 'हमने बॉम को उसके घर से एक लॉकर से पकड़ा, जिसमें वह छिपकर बैठा हुआ था।' बॉम को केएनएफ के मुखिया नाथन बॉम का करीबी माना जाता है।
विज्ञापन
हिरासत में केएनएफ का नेता
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। दरअसल बांग्लादेश के सुरक्षा बल रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) को उग्रवादी संगठन कुकी चिन नेशनल फ्रंट (केएनएफ) के एक शीर्ष नेता को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। केएनएफ ने हाल ही में बांग्लादेश में एक सरकारी बैंक में लूट की उसके मैनेजर का भी अपहरण कर लिया था। केएनएफ के बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथी सगंठन से भी संबंध बताए जाते हैं।
बंदरबन इलाके से हुई गिरफ्तारी
रैपिड एक्शन बटालियन ने केएनएफ के संयोजक और प्रमुख नेता चेओसिम बॉम को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बांग्लादेश के बंदरबन इलाके से की गई है। रैपिड एक्शन बटालियन के क्षेत्रीय कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल एचएम सज्जाद ने पत्रकारों को बताया कि 'हमने बॉम को उसके घर से एक लॉकर से पकड़ा, जिसमें वह छिपकर बैठा हुआ था।' बॉम को केएनएफ के मुखिया नाथन बॉम का करीबी माना जाता है। चेओसिम बॉम का पकड़ा जाना बांग्लादेश के लिए कितना अहम है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बांग्लादेशी सेना के प्रमुख सैफुद्दीन अहमद ने भी बंदरबन में उस जगह का दौरा किया, जहां से चेओसिम बॉम को पकड़ा गया है। बांग्लादेशी आर्मी के चीफ ने कहा कि केएनएफ सदस्य के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। आर्मी चीफ ने कहा कि 'बीते साल जून में केएनएफ के खिलाफ हुई कड़ी कार्रवाई के बात यह संगठन बातचीत के लिए तैयार हो गया था, लेकिन इनका शांति की बात करना सिर्फ दिखावा था क्योंकि ये पीछे से अपनी आपराधिक गतिविधियों को जारी रखे हुए थे।'
बीते हफ्ते बांग्लादेश सरकार और केएनएफ के बीत शांति वार्ता पटरी से उतर गई थी क्योंकि केएनएफ ने बांग्लादेश के सरकारी बैंकों की तीन शाखाओं में लूट को अंजाम दिया था और साथ ही सुरक्षाकर्मियों के हथियार भी लूट लिए थे और एक बैंक मैनेजर का अपहरण कर लिया था। इसके बाद बांग्लादेश की सरकार ने इस समूह के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए इसके सदस्यों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। बांग्लादेश की सरकार ने पहले बातचीत के जरिए बैंक मैनेजर को रिहा कराया और फिर कार्रवाई शुरू की। बीते साल केएनएफ ने बंदरबन में बांग्लादेश के तीन सैनिकों की भी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
क्या है केएनएफ
कुकी चिन नेशनल फ्रंट एक सशस्त्र संगठन है, जो बांग्लादेश के पहाड़ी क्षेत्र की स्वायत्ता की मांग करता है। बांग्लादेश के रंगमती, खगराचारी और बंदरबन इलाकों में केएनएफ का प्रभाव है। कुकी-चिन और मिजो एक ही जनजाति के अलग-अलग नाम हैं। ये जनजाति भारत, बांग्लादेश और म्यांमार में रहती है। भारत के मिजोरम, बांग्लादेश के बंदरबन, रंगमती, खगराचारी और म्यांमार के चिन राज्यों में इस जनजाति का बहुमत है।