फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Foreign Minister praised G20 summit held in India

Bangladesh: विदेश मंत्री ने की भारत में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन की तारीफ, UNGA पर कही यह बात

Sun, 24 Sep 2023 12:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 24 Sep 2023 12:10 AM IST
सार

बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमन ने शनिवार को कहा कि भारत में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन काफी स्पष्ट था। खास तौर पर भारत का प्रबंधन, जो बढ़िया था। उन्होंने कहा कि हमें इस पृथ्वी को बचाना है।

विज्ञापन
Bangladesh Foreign Minister praised G20 summit held in India
Bangladesh flag

विस्तार

भारत ने जी20 शिखर सम्मेलन-2023 का आयोजन किया, जिसके लिए वैश्विक स्तर पर भारत की सराहना की जा रही है। इस बीच बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने भी भारत के कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि भारत में जी20 अपने चरम पर था। इससे सदस्यों में वास्तविक उत्साह पैदा किया है।

विज्ञापन

जी20 शिखर सम्मेलन की तारीफ
बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमन ने शनिवार को कहा कि भारत में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन काफी स्पष्ट था। खास तौर पर भारत का प्रबंधन, जो बढ़िया था। उन्होंने कहा कि हमें इस पृथ्वी को बचाना है। भारत ने बेहतर तरीके से पृथ्वी, परिवार और भविष्य का आयोजन किया। इस मुद्दे पर सार्थक चर्चा की गई। हालांकि, सतत विकास का लक्ष्य अब भी बड़ा मुद्दा है। भारत में जी20 के आयोजन के कारण सदस्यों में उत्साह था। 

विज्ञापन

दुनिया को आगे बढ़ने की सलाह
बांग्लादेशी मंत्री मोमन ने कहा कि हमें 78वें यूएनजीए से बहुत उम्मीदें हैं। आज पूरा विश्व बंटा हुआ है। हालांकि, बांग्लादेश बहुपक्षवाद के रास्ते पर है। हमारे सामने जलवायु परिवर्तन, महंगाई और खाद्य असुरक्षा जैसी कई चुनौतियां हैं। इस समय वैश्विक परमाणु युद्ध का खतरा है। संयुक्त राष्ट्र जैसी संस्था बातचीत और चर्चा के माध्यम से तमाम मुद्दों को हल कर सकती है। हालांकि, अब तक अधिक प्रगति हासिल नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed