फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh: Extremist vandalize multiple Durga Puja temple and pandals, three hindu dead

बांग्लादेश: दुर्गा पूजा के दौरान मंदिर और पंडालों को बनाया निशाना, गोलीबारी में चार की मौत, 60 घायल

Thu, 14 Oct 2021 02:37 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 14 Oct 2021 02:37 PM IST
सार

बांग्लादेश में चरमपंथियों की भीड़ ने फेसबुक पर अफवाह फैलने के बाद हिंदू मंदिर पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई जिससे चार हिंदुओं की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bangladesh: Extremist vandalize multiple Durga Puja temple and pandals, three hindu dead
बांग्लादेश में हिंदू मंदिर पर हमला - फोटो : Twitter@Advocate Dr. Gobinda Chandra Pramanik

विस्तार

बांग्लादेश में एक बार फिर से हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की खबर सामने आई है। ताजा मामला है चांदपुर जिले की जहां चरमपंथियों की भीड़ ने फेसबुक पर अफवाह फैलने के बाद हिंदू मंदिर पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई जिससे चार हिंदुओं की मौत हो गई। घटना में घायलों का आंकड़ा 60 बताया जा रहा है। इस घटना पर बांग्लादेश हिंदू यूनिटी काउंसिल ने ट्वीट करके कहा कि 13 अक्तूबर  बांग्लादेश के इतिहास का निंदनीय दिन है। अष्टमी के दिन मूर्ति विसर्जन के मौके पर कई पूजा मंडपों में तोड़फोड़ की गई और हिंदुओं को चोट पहुंचाई गई। हिंदुओं को अब पूजा मंडपों की रखवाली करनी पड़ रही है। आज पूरी दुनिया चुप है। मां दुर्गा अपना आशीर्वाद सभी हिंदुओं पर बनाए रखें। दरिंदो को कभी माफी न करें। 

विज्ञापन


फेसबुक पोस्ट वायरल होने के बाद धार्मिक कट्टरपंथियों ने की हिंसा
बताया जा रहा है कि बुधवार रात सोशल मीडिया पर हिंदुओं द्वारा कुरान का अपमान करते हुए कथित रूप से एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो गई, जिसके बाद धार्मिक कट्टरपंथियों ने कई दुर्गा पंडालों में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं जब इनका विरोध किया गया तो इन्होंने फायरिंग कर दी जिससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कुरान के अपमान के दावों को नकारते हुए कमिला महानगर पूजा उद्जापोन कमेटी के महासचिव शिबू प्रसाद दत्ता ने बताया कि किसी ने कुरान की एक कॉपी नानुआ दिघीर पार में एक दुर्गा पूजा मंडप में सुबह-सुबह रख दी और उस वक्त गार्ड सो रहा था।
विज्ञापन


इसके अलावा जिले के एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ धार्मिक चरमपंथियों ने दुर्गा पंडालों में पहले कुरान की प्रति रख दी और कुछ तस्वीरें लीं, फिर भाग गए। कुछ घंटों के भीतर उन सभी ने फेसबुक का उपयोग करते हुए भड़काऊ तस्वीरों को वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई हिंदू भक्तों को पीटा गया
उन्होंने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और जमात-ए-इस्लाम के कुछ कार्यकर्ताओं की भूमिका का संकेत दिया। चांदपुर के हाजीगंज, चट्टोग्राम के बंशखली, चपैनवाबगंज के शिबगंज और कॉक्स बाजार के पेकुआ में हिंदु मंदिरों पर बेरहमी से हमला किया गया और हिंदू भक्तों को पीटा गया। हिंसक झड़प में कथित तौर पर तीन हिंदू मारे गए हैं, हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।


मंत्रालय ने की शांति बनाए रखने की अपील
हिंसा में बांग्लादेश नेशनल पार्टी और जमात-ए-इस्लाम के कार्यकर्ताओं की भूमिका संदिग्ध रही। बांग्लादेश छात्र लीग ने एक प्रेस रिलीज जारी कर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से पूजा मंडप में रहने के लिए कहा है। इस संबंध में बांग्लादेश के धार्मिक मंत्रालय ने भी बयान जारी किया है। मंत्रालय ने सभी से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed