Bangladesh Earthquake: बांग्लादेश के नरसिंहदी में 5.5 तीव्रता का भूकंप, अब तक 10 लोगों की मौत
Bangladesh Earthquake: ढाका और देश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को 5.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए। इस भूकंप से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा, कई स्थानों पर आग लग गई और निवासियों में दहशत फैल गई।
विस्तार
बांग्लादेश में 5.5 तीव्रता का भूकंप आने के बाद पश्चिम बंगाल में भी तेज झटके महसूस किए जाने की खबर है। अमेरिकी एजेंसी- USGS ने बताया है कि भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के नरसिंहदी के पास रहा। जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश में 10 लोगों की मौत हुई है। 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर भी है।
ढाका के रिहायशी इलाके में इमारतों को नुकसान, राहत-बचाव एजेंसियां सक्रिय
भूकंप के कारण ढाका में कुछ जगहों पर मकान को नुकसान हुआ है। नरसिंहदी में लगे झटकों के बाद राहत और बचाव कार्य की एजेंसियां प्रभावित इलाकों में पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। खबर लिखे जाने तक किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राजधानी गाजीपुर के बाहरी इलाके में स्थित औद्योगिक शहर में ही विभिन्न इकाइयों में कम से कम 100 श्रमिक घायल हो गए, क्योंकि वे भूकंप के दौरान इमारतों से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे।
#WATCH | A 5.5-magnitude earthquake struck near Narsingdi in Bangladesh, this morning.
विज्ञापन विज्ञापन
Visuals from Dhaka as the agencies work to restore damages caused by the tremors. pic.twitter.com/rqHmCggN3L
— ANI (@ANI) November 21, 2025
कितने बजे आया भूकंप
इससे पहले अमेरिकी एजेंसी- यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप के झटके शुक्रवार सुबह 10.08 बजे महसूस किए गए।
A 5.5-magnitude earthquake struck near Narsingdi, Bangladesh at 10:08:26 (UTC+05:30) today: United States Geological Survey (USGS Earthquake) pic.twitter.com/efJYPROHim
— ANI (@ANI) November 21, 2025
बांग्लादेश के प्रोफेसर ने दी चौंकाने वाली जानकारी
भूकंप से जुड़ी एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार सुबह बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भूकंप आया। डेली स्टार की इस खबर के अनुसार, बांग्लादेश ओपन यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति और भूविज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर सैयद हुमायूं अख्तर ने बताया कि बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में आए भूकंप के झटके बहुत तेज थे। प्रोफेसर अख्तर के मुताबिक हाल के दिनों में, बांग्लादेश ने में इतनी तीव्रता के झटका महसूस नहीं किए गए हैं।
कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, कई जिलों में दहशत
कोलकाता समेत उत्तर और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में शुक्रवार सुबह अचानक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह 10 बजकर 9 मिनट पर आए इन झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लगातार 18 सेकंड तक कंपन महसूस हुआ, जिससे कई जगह लोग घबराकर इमारतों से बाहर निकल आए।
सूत्रों के अनुसार कोलकाता के अलावा सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी, कोचबिहार, मालदा और दक्षिण दिनाजपुर में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप का एपिसेंटर कहां था, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक जारी नहीं हुई है। भूकंप के समय ऑफिस आवर होने की वजह से शहर में अफरा-तफरी मच गई। कई बहुमंजिली इमारतों, दफ्तरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को एहतियातन खाली कराया गया। सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोगों को खुले स्थानों पर खड़े देखा गया। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी तरह के नुकसान की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।