फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh court orders jail for Hindu community leader Chinmoy Krishna Das Brahmachari ISKCON news and update

Bangladesh: बांग्लादेश की अदालत ने चिन्मय प्रभु को जेल भेजा, कोर्ट में ही लगे हिंदू नेता के समर्थन में नारे

Tue, 26 Nov 2024 02:34 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 26 Nov 2024 02:34 PM IST
सार

बांग्लादेश पुलिस ने सोमवार को देशद्रोह और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में चिन्मय प्रभु को ढाका एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था। इसके खिलाफ हिंदू समुदाय के लोग ढाका की सड़कों पर उतर पड़े और जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Bangladesh court orders jail for Hindu community leader Chinmoy Krishna Das Brahmachari ISKCON news and update
Chinmoy Krishna Das - फोटो : एक्स/@saddam1971

विस्तार

बांग्लादेश में मंगलवार को एक अदालत ने हिंदू समुदाय के नेता और इस्कॉन के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को जेल भेजने का आदेश दिया। चटगांव की छठे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट काजी शरीफुल इस्लाम की कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज करते हुए यह आदेश सुबह करीब 11.45 बजे जारी किया।
विज्ञापन


चिन्मय प्रभु बांग्लादेश में हिंदू समूह सम्मिलित सनातनी जोत के नेता भी हैं। बांग्लादेश की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कोर्ट में जब उन्हें सजा सुनाई जा रही थी, इस दौरान उनके समर्थकों ने अदालत में ही उनके पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


बांग्लादेश पुलिस ने सोमवार को देशद्रोह और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में चिन्मय प्रभु को ढाका एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था। इसके खिलाफ हिंदू समुदाय के लोग ढाका की सड़कों पर उतर पड़े और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिन्मय प्रभु चटगांव जाने के लिए हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे थे। जहां से गिरफ्तार कर पुलिस उनको जासूसी शाखा के कार्यालय ले आई। इस्कॉन के सदस्यों ने कहा कि पुलिस ने कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं दिखाया। चिन्मय प्रभु ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचारों के विरोध में कई रैलियां की हैं। इन रैलियों में उन्होंने लगातार अंतरिम सरकार के खिलाफ हमला बोला है। चिन्मय प्रभु बांग्लादेश में सनातन जागरण मंच के प्रवक्ता के रूप में भी काम कर रहे हैं।

देशद्रोह का मुकदमा हो चुका दर्ज
30 अक्तूबर को बांग्लादेश में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में देशद्रोह अधिनियम के तहत चिन्मय कृष्ण दास प्रभु समेत 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। आरोप है कि 25 अक्तूबर को चटगांव के लालदीघी मैदान में सनातन जागरण मंच ने आठ सूत्री मांगों को लेकर एक रैली की थी। इस दौरान एक चौक पर स्थित आजादी स्तंभ पर कुछ लोगों ने भगवा ध्वज फहराया था। इस ध्वज पर आमी सनातनी लिखा हुआ था। इसे लेकर चिन्मय कृष्ण दास पर राष्ट्रीय झंडे की अवमानना व अपमान करने का आरोप लगाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने जताई नाराजगी

इस घटनाक्रम पर सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, "यह निंदनीय है कि एक लोकतांत्रिक देश टूट रहा है और तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है। यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह एक खुले लोकतंत्र की अहमियत को समझे। दुर्भाग्य है कि हमारे पड़ोसी लोकतांत्रिक सिद्धांतों से भटक गए हैं। यह बांग्लादेश के नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वह फिर से एक लोकतांत्रिक देश की स्थापना करें, जहां सभी नागरिकों के पास जरूरी अधिकार हों और वह अपना जीवन निर्वाह अपनी जरूरतों और मान्यताओं के अनुसार कर सकें।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed