फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Court orders confiscation of Sheikh Hasina's family's assets including 124 bank accounts

Bangladesh: बांग्लादेश में शेख हसीना और परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, घर 'सुदासाधन' समेत कई संपत्तियां होंगी जब्त

Wed, 12 Mar 2025 08:56 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 12 Mar 2025 08:56 AM IST
सार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को ढाका के अदलात से एक और बड़ा झटका लगा है। जहां कोर्ट ने भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) के आवेदन पर हसीना के परिवार को कुछ संपत्ति और 100 से ज्यादा बैंक खातों को सीज करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Bangladesh Court orders confiscation of Sheikh Hasina's family's assets including 124 bank accounts
शेख हसीना, बांग्लादेश की पूर्व पीएम - फोटो : ANI

विस्तार

ढाका की एक अदालत ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के परिवार की कुछ संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया है। इनमें शेख हसीना का धानमंडी स्थित आवास 'सुदासाधन' और उनके परिवार के 124 बैंक खाते शामिल हैं। बता दें कि यह आदेश भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) के आवेदन पर दिया गया। अदालत ने शेख हसीना के पति, दिवंगत परमाणु वैज्ञानिक एमए वाजेद मिया के नाम पर रखे गए घर 'सुदासाधन' को भी जब्त करने का आदेश दिया। इसके अलावा, शेख हसीना के परिवार के अन्य सदस्य जैसे उनके बेटे साजिब वाजेद जॉय, बेटी साइमा वाजेद पुतुल, बहन शेख रेहाना और उनकी बेटियां ट्यूलिप सिद्दीकी और रादवान मुजीब सिद्दीकी की संपत्तियां भी जब्त की गई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Ceasefire: 'अब रूस को भी मनाए अमेरिका', युद्ध विराम के लिए राजी होने के बाद बोला यूक्रेन; फ्रांस ने कही यह बात
विज्ञापन


बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय की नाराजीग
इतना ही नहीं बीते 6 फरवरी को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्मों पर लगातार किए जा रहे झूठे और मनगढ़ंत बयानों पर भारत सरकार के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया। बांग्लादेश सरकार ने कहा कि शेख हसीना के बयान बांग्लादेश के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं और यह देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही ढाका में भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त को भेजे गए विरोध पत्र में बांग्लादेश ने भारत से अनुरोध किया कि वह शेख हसीना को भारत में रहते हुए सोशल मीडिया और अन्य संचार माध्यमों का इस्तेमाल करके ऐसे भड़काऊ बयान देने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए। 

ये भी पढें:- बांग्लादेश राइफल्स विद्रोह: अंतरिम सरकार के आयोग का हसीना समेत 15 लोगों को नोटिस, गवाही के लिए बुलाया

बांग्लादेश में अब तक क्या हुआ...एक नजर

गौरतलब है कि 5 अगस्त को बांग्लादेश में छात्रों के नेतृत्व में एक बड़े विरोध आंदोलन ने बांग्लादेश का तख्त पलटकर रख दिया। इस आंदोलन ने समय के साथ ऐसा रूप धारण कर लिया कि इसमें 600 से ज्यादा लोगों की जान चली गई, जिसके चलते शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़कर भागना पड़ा। इसके बाद, शेख हसीना भारत चली गईं और नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार का गठन हुआ।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed