{"_id":"67d0f775ab4120677f02c3a1","slug":"ukraine-said-usa-must-convince-russia-for-ceasefire-proposal-france-also-support-deal-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ceasefire: 'अब रूस को भी मनाए अमेरिका', युद्ध विराम के लिए राजी होने के बाद बोला यूक्रेन; फ्रांस ने कही यह बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ceasefire: 'अब रूस को भी मनाए अमेरिका', युद्ध विराम के लिए राजी होने के बाद बोला यूक्रेन; फ्रांस ने कही यह बात
Wed, 12 Mar 2025 08:53 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 12 Mar 2025 08:53 AM IST
सार
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने युद्धविराम समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि 'यूक्रेन युद्धविराम समझौते का स्वागत करता है। हम इसे सकारात्मक तौर पर ले रहे हैं। हम इस तरह के कदम उठाने के लिए तैयार हैं। अब अमेरिका को रूस को भी इसके लिए मनाना चाहिए।
विज्ञापन
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की
- फोटो : पीटीआई / एपी
विस्तार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित 30 दिनों को युद्धविराम समझौते का समर्थन किया है, लेकिन ये भी कहा कि अब अमेरिका पर रूस को भी इसके लिए राजी कराने की जिम्मेदारी है। जेलेंस्की का यह बयान यूक्रेन के युद्धविराम समझौते के लिए सहमति देने के बाद सामने आया है। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी युद्धविराम समझौते के प्रस्ताव की तारीफ की है और कहा कि अब गेंद रूस के पाले में है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने युद्धविराम समझौते पर क्या कहा
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने युद्धविराम समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि 'यूक्रेन युद्धविराम समझौते का स्वागत करता है। हम इसे सकारात्मक तौर पर ले रहे हैं। हम इस तरह के कदम उठाने के लिए तैयार हैं। अब अमेरिका को रूस को भी इसके लिए मनाना चाहिए। हम तैयार हैं और अगर रूस भी मान जाता है तो युद्धविराम काम करेगा।'
ये भी पढ़ें- Ukraine-US Talk: युद्धविराम लागू करने के अमेरिकी प्रस्ताव से सहमत यूक्रेन, US फिर शुरू करेगा सुरक्षा सहायता
विज्ञापन
सऊदी अरब के जेद्दा शहर में यूक्रेन और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हुई। इस बातचीत में यूक्रेन की तरफ से राष्ट्रपति के सलाहकार एंड्री यरमाक और विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा और रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव शामिल हुई। वहीं अमेरिका की तरफ से बैठक में विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वॉल्ट्ज शामिल हुए। अमेरिका ने बीते दिनों यूक्रेन को दी जाने वाली खुफिया जानकारी रोक दी थी, अब 30 दिनों के लिए युद्धविराम समझौते के तहत अमेरिका यूक्रेन को फिर से खुफिया जानकारी मुहैया कराएगा। अब अमेरिका, रूस की भी इस युद्धविराम समझौते पर सहमति बनाने की कोशिश करेगा। यूक्रेन ने युद्धविराम समझौते में यूरोपीय संघ को भी शामिल करने की मांग की है।
'गेंद अब रूस के पाले में'
अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच सऊदी अरब के जेद्दा शहर में हुई बातचीत और इसमें युद्धविराम पर सहमति बनने पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने खुशी जताई और उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'अब साफ तौर पर गेंद रूस के पाले में है।'
ये भी पढ़ें- US-Ukraine Talk: सऊदी में अमेरिका-यूक्रेन की बातचीत; रूस से सीमित युद्धविराम के प्रस्ताव समेत इन मसलों पर मंथन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन