{"_id":"689c7adb23f715a258063065","slug":"bangladesh-corruption-trial-begins-against-sheikh-hasina-her-nieces-in-housing-plot-scam-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूखंड आवंटन मामला: शेख हसीना और उनकी भतीजियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा शुरू, शिकायतकर्ता का बयान दर्ज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भूखंड आवंटन मामला: शेख हसीना और उनकी भतीजियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा शुरू, शिकायतकर्ता का बयान दर्ज
Wed, 13 Aug 2025 05:15 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 13 Aug 2025 05:15 PM IST
सार
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी भतीतियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब भूखंड आवंटन में कथित अनियमितता के मामले में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा शुरू किया गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया है।
विज्ञापन
शेख हसीना
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ढाका की एक कोर्ट में बुधवार को बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनकी भतीजियों अजमीना सिद्दीकी और ट्यूलिप सिद्दीकी समेत 17 अन्य के खिलाफ जमीन घोटाले के मामले में मुकदमा शुरू हुआ। शिकायतकर्ता ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
शिकायतकर्ता ने दर्ज कराया बयान
'द डेली स्टार' अखबार के मुताबिक, दोपहर में भ्रष्टाचार-रोधी आयोग (एसीसी) की सहायक निदेशक अफनान जन्नत केया ने ढाका की विशेष कोर्ट-4 के जज मोहम्मद रबीउल आलम के सामने अपना बयान दर्ज कराया। अफनान इस मामले में शिकायतकर्ता हैं। इससे पहले, एसीसी के उप निदेशक मोहम्मद सलाहुद्दीन ने जज आलम के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया, जो मामले में अन्य शिकायतकर्ता हैं। शेख हसीना, उनकी बहन शेख रिहाना और ट्यूलिप सहित 17 लोगों के खिलाफ यह मामला दर्ज है।
ये भी पढ़ें: सर्बिया में प्रदर्शन के दौरान सरकार समर्थकों और विरोधियों में झड़प, 15 पुलिसकर्मियों समेत दर्जनों घायल
विज्ञापन
ट्यूलिप सिद्दीकी ने दिया था इस्तीफा
ट्यूलिप सिद्दीकी लंदन में रहती हैं और वहां की सत्तारूढ़ लेबर पार्टी की सांसद हैं। वह लंदन की हैम्पस्टेड एंड हाईगेड सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ट्रेजरी मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। यह कदम उन्होंने उनके परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उठाया था। ट्यूलिप ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि यह सब मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की ओर से उनके खिलाफ एक दुष्प्रचार अभियान चलाने का प्रयास है, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके।
एक बांग्ला अखबार के मुताबिक, 11 अगस्त को शेख हसीना, उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय और बेटी साइमा वाजेद के खिलाफ कथित भूखंड आवंटन घोटाले से जुड़े तीन अन्य मामले में भी बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। भ्रष्टाचार रोधी आयोग ने 12 से 14 जनवरी के बीच शेख हसीना, उनके परिवार के सदस्यों और 23 अन्य लोगों के खिलाफ न्यू टाउन प्रोजेक्ट के तहत भूखंड आवंटन में कथित अनियमितताओं को लेकर कुछ छह मामले दर्ज किए थे। ट्यूलिप पर आरोप है कि उन्होंने अपनी विशेष शक्ति का इस्तेमाल कर शेख रिहाना, बॉबी और अजमीना के लिए भूखंड हासिल किए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन