Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Coast Guard Renames Five Vessels, Removes Joy Bangla and 1971 Liberation War Leaders Names

बांग्लादेश में इतिहास से छेड़छाड़ पर विवाद: 'जय बांग्ला' समेत पांच जहाजों के नाम बदले; अवामी लीग ने क्या कहा?

Sat, 07 Nov 2026 03:08 PM IST
शिवम गर्ग आईएएनएस, ढाका
आईएएनएस, ढाका Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 07 Nov 2026 03:08 PM IST
सार

बांग्लादेश कोस्ट गार्ड ने पांच जहाजों के नाम बदल दिए हैं। इनमें 'जय बांग्ला' के साथ 1971 के मुक्ति संग्राम के चार नेताओं के नाम भी शामिल थे। अवामी लीग ने इसे देश की ऐतिहासिक पहचान से जुड़ा मुद्दा बताते हुए फैसले का विरोध किया है।

विज्ञापन
Bangladesh Coast Guard Renames Five Vessels, Removes Joy Bangla and 1971 Liberation War Leaders Names
Bangladesh Coast Guard Rename - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

बांग्लादेश में कोस्ट गार्ड के पांच जहाजों के नाम बदल दिए गए हैं। इनमें एक जहाज का नाम 'जय बांग्ला' था, जबकि चार अन्य जहाजों के नाम 1971 के मुक्ति संग्राम के प्रमुख नेताओं के नाम पर रखे गए थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद बांग्लादेश कोस्ट गार्ड ने यह बदलाव किया है। इस फैसले को लेकर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन


बांग्लादेशी अखबार 'ढाका ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीजीएस जॉय बांग्ला का नाम बदलकर बीसीजीएस अडोम्मो बांग्ला कर दिया गया है। वहीं, चार अन्य जहाजों के नाम भी बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन


चार राष्ट्रीय नेताओं के नाम भी हटाए गए
जिन चार जहाजों के नाम बदले गए हैं, वे 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के प्रमुख नेताओं के नाम पर थे। नए नामों की सूची इस प्रकार है:

पुराने नाम

नए नाम

बीसीजीएस सैयद नजरुल

बीसीजीएस फिरोज कबीर

बीसीजीएस ताजुद्दीन

बीसीजीएस नूरुल इस्लाम

बीसीजीएस मंसूर अली

बीसीजीएस एम हुमायूं कबीर

बीसीजीएस कमरुज्जमां

बीसीजीएस अशरफ सिद्दीकी

इन जहाजों के पुराने नाम सैयद नजरुल इस्लाम, ताजुद्दीन अहमद, कैप्टन एम. मंसूर अली और एएचएम कमरुज्जमान के नाम पर रखे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


अवामी लीग ने फैसले को बताया इतिहास मिटाने की कोशिश
इस फैसले पर अवामी लीग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने BNP सरकार के इस कदम को बांग्लादेश की ऐतिहासिक पहचान पर हमला बताया। पार्टी का कहना है कि चार राष्ट्रीय नेताओं के नाम हटाना और 'जय बांग्ला' की जगह नया नाम रखना केवल जहाजों का नाम बदलने का मामला नहीं है, बल्कि इससे मुक्ति संग्राम की विरासत और उसके मूल्यों पर सवाल खड़े होते हैं।

अवामी लीग ने कहा कि यह फैसला जेल हत्या दिवस के कुछ ही दिन बाद लिया गया है। पार्टी के मुताबिक, यह बांग्लादेश को उसके स्थापना के इतिहास से दूर करने की कोशिशों का हिस्सा है।

क्या है जेल हत्या दिवस?
बांग्लादेश में हर साल 3 नवंबर को जेल हत्या दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1975 में ढाका सेंट्रल जेल के अंदर मारे गए चार वरिष्ठ अवामी लीग नेताओं की याद में मनाया जाता है। इन नेताओं में सैयद नजरुल इस्लाम, ताजुद्दीन अहमद, कैप्टन एम. मंसूर अली और एएचएम कमरुज्जमान शामिल थे। इन चारों ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान अहम भूमिका निभाई थी।


'जय बांग्ला' को लेकर भी अवामी लीग ने उठाए सवाल
अवामी लीग ने कहा कि 'जय बांग्ला' केवल किसी राजनीतिक दल का नारा नहीं है, बल्कि यह बांग्लादेश, वहां के लोगों, 1971 के मुक्ति संग्राम और देश की आजादी का प्रतीक है। पार्टी ने पूर्व अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली BNP सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। अवामी लीग ने आरोप लगाया कि जमात-ए-इस्लामी के साथ राजनीतिक संबंधों के जरिए देश को उसके संस्थापक इतिहास से दूर करने की कोशिश हो रही है। पार्टी ने 1971 के नरसंहार में जमात के तत्कालीन नेतृत्व की भूमिका का भी जिक्र किया।

अवामी लीग ने देश की ऐतिहासिक पहचान और मुक्ति संग्राम की विरासत की रक्षा करने की अपील की। पार्टी ने कहा कि बांग्लादेश के इतिहास, पहचान और आजादी की विरासत को मिटाने या दोबारा लिखने की कोशिशों का विरोध किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed