फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh clarified on Hasina's niece's request to meet Yunus, said- we did not receive any letter

Bangladesh: हसीना की भतीजी के यूनुस से मुलाकात के अनुरोध पर बांग्लादेश की सफाई, कहा- हमें कोई पत्र नहीं मिला

Mon, 09 Jun 2025 11:11 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: बशु जैन Updated Mon, 09 Jun 2025 11:11 AM IST
सार

बांग्लादेश की भ्रष्टाचार निरोधक समिति ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भतीजी और ब्रिटेन की पूर्व मंत्री ट्यूलिप सिद्दीकी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद ट्यूलिप सिद्दीकी ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस को पत्र लिखकर मुलाकात करने की मांग की थी। 

विज्ञापन
Bangladesh clarified on Hasina's niece's request to meet Yunus, said- we did not receive any letter
ट्यूलिप सिद्दीकी - फोटो : एक्स/ ट्यूलिप सिद्दीकी

विस्तार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भतीजी और ब्रिटेन की पूर्व मंत्री ट्यूलिप सिद्दीकी की अंतरिम सलाहकार मोहम्मद युनूस से मुलाकात के अनुरोध पर उनके कार्यालय ने सफाई दी है। मोहम्मद यूनुस के कार्यालय के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने कहा कि हमें अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन


प्रेस सचिव ने कहा कि हम पांच जून से ईद-उल-अजहा की छुट्टी पर हैं। हम सोमवार को शाम 7:30 बजे यूनाइटेड किंगडम के लिए रवाना होंगे। चूंकि हमें अभी तक पत्र नहीं मिला है, इसलिए इस मामले पर कुछ नहीं कह सकते। यूनुस 10-13 जून तक ब्रिटेन की अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान किंग चार्ल्स और डाउनिंग स्ट्रीट में कीर स्टार्मर से मिलेंगे।
विज्ञापन


मुझे अंतरिम सलाहकार से बात करनी है
ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप सिद्दीकी ने चार जून को पत्र लिखकर अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर गलतफहमी को दूर करने के लिए लंदन में यूनुस के साथ बैठक करने की मांग की है। सिद्दीकी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बैठक से ढाका में भ्रष्टाचार विरोधी समिति द्वारा फैलाई गई गलतफहमी दूर करने में मदद मिलेगी कि मुझे अपनी मौसी और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बारे में जवाब देने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'रूस केवल ताकत की भाषा समझता है', यूक्रेनी राष्ट्रपति ने नाटो और जी-7 देशों से लगाई गुहार

मेरा बांग्लादेश में कोई हित नहीं
मैं ब्रिटेन की नागरिक हूं, लंदन में जन्मी हूं और पिछले एक दशक से संसद में हैम्पस्टेड और हाईगेट के लोगों का प्रतिनिधित्व कर रही हूं। बांग्लादेश में मेरी कोई संपत्ति या कोई व्यावसायिक हित नहीं है। सिद्दीकी ने कहा कि मैंने एसीसी से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा है, लेकिन उन्होंने लंदन में मेरे वकीलों से बात करने से इनकार कर दिया है और जाहिर तौर पर ढाका में गलत पते पर पत्राचार किया जा रहा है। 


राजनीति से प्रेरित हैं आरोप
वहीं बांग्लादेश की भ्रष्टाचार विरोधी समिति (एसीसी) ने दावा किया कि हसीना की भतीजी सिद्दीकी या उनकी मां ने सत्ता और प्रभाव का दुरुपयोग करके 7,200 वर्ग फुट का भूखंड प्राप्त किया। जबकि सिद्दीकी ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने आरोपों को राजनीति से प्रेरित और निराधार बताया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि किसी भी आरोप के संबंध में अधिकारियों ने उनसे संपर्क नहीं किया।

ये भी पढ़ें:  दंगों के बहाने अप्रवासियों पर फिर बरसे ट्रंप, कहा- अवैध लोगों को बाहर कर जल्द आजाद होगा लॉस एंजिलिस

मुझे कोई वारंट नहीं मिला
सिद्दीकी ने दावा किया कि हसीना के विरोधियों द्वारा चलाए जा रहे राजनीति से प्रेरित अभियान के तहत उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। पिछले महीने बांग्लादेश में सिद्दीकी की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। सिद्दीकी का दावा है कि उन्हें ऐसे किसी वारंट या अदालती सुनवाई की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed