फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ukraine president zelenskyy said russia only understand language of force appeal to g7 nato countries

Ukraine: 'रूस केवल ताकत की भाषा समझता है', यूक्रेनी राष्ट्रपति ने नाटो और जी-7 देशों से लगाई गुहार

Mon, 09 Jun 2025 08:26 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 09 Jun 2025 08:26 AM IST
सार

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि 'यूक्रेन अपने युद्धबंदियों की रिहाई और हमारे बलिदान योद्धाओं की वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इस्तांबुल में बनी सहमति के बावजूद एक हजार से अधिक लोगों के आदान-प्रदान के लिए रूस की ओर से पूरी सूची अभी भी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
ukraine president zelenskyy said russia only understand language of force appeal to g7 nato countries
वोलोदिमीर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति - फोटो : X @ZelenskyyUa

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस केवल ताकत की भाषा समझता है और उन्होंने जी-7 और नाटो देशों से अपील की कि जून में होने वाले उनके सम्मेलन में कोई ठोस निर्णय होना चाहिए। कनाडा में होने वाला जी-7 सम्मेलन 15-17 जून के बीच होगा। वहीं नाटो सम्मेलन नीदरलैंड में 24-26 जून को होगा। 
विज्ञापन


जी-7 और नाटो देशों से लगाई गुहार
जेलेंस्की ने एक बयान में कहा कि 'आने वाले हफ्तों में यूक्रेन में अहम बैठकें होंगी और हम ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जून में होने वाले सम्मेलन जैसे कनाडा में होने वाला जी-7 सम्मेलन और नीदरलैंड में होने वाला नाटो सम्मेलन खाली न जाएं।' जेलेंस्की ने कहा कि 'रूस केवल एक ही भाषा समझता है और वो है ताकत की भाषा। आने वाले महीने में होने वाले सम्मेलनों में सभी जगह इसी दिशा में काम होना चाहिए।'
विज्ञापन


युद्धबंदियों की रिहाई की अपील
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि 'यूक्रेन अपने युद्धबंदियों की रिहाई और हमारे बलिदान योद्धाओं की वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इस्तांबुल में बनी सहमति के बावजूद एक हजार से अधिक लोगों के आदान-प्रदान के लिए रूस की ओर से पूरी सूची अभी भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। अपने चिर परिचित अंदाज में रूसी पक्ष एक बार फिर इन मामलों को भी गंदे राजनीतिक और सूचना के खेल में बदलने की कोशिश कर रहा है। अपनी ओर से, हम आदान-प्रदान को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप के नये यात्रा प्रतिबंध आज से प्रभावी; इन देशों के लोगों की यूएस में एंट्री पर बैन

रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज किए
हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया था, जिसमें 400 ड्रोन्स और 40 से ज्यादा मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद शुक्रवार को जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से अपील की थी कि वे रूस के खिलाफ दबाव बनाएं। रूस यूक्रेन युद्ध की शुरुआत से अब तक 12000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्था की कोशिशें चल रही हैं और इसे लेकर बीते दिनों इस्तांबुल में एक बैठक भी हुई थी। हालांकि यूक्रेन के रूस के पांच एयरबेस पर किए गए ड्रोन हमले और उसमें रूस के 40 से ज्यादा विमानों के तबाह होने के बाद रूस ने भी हमले तेज कर दिए हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed