Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh cancels planned training of judges in India News in hindi

Bangladesh: भारत से कमजोर होते रिश्ते के बीच बांग्लादेशी न्यायाधीशों का दौरा रद्द; कोर्ट के आदेश के बाद फैसला

Sun, 05 Jan 2025 05:29 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 05 Jan 2025 05:29 PM IST
सार

बांग्लादेश कानून मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अधिसूचना रद्द कर दी गई है। हालांकि, इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई है। 
 

विज्ञापन
Bangladesh cancels planned training of judges in India News in hindi
कोर्ट का आदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने रविवार को 50 न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों के लिए भारत में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। 

विज्ञापन


बांग्लादेश कानून मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अधिसूचना रद्द कर दी गई है। हालांकि, इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रशिक्षण बांग्लादेश के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर रद्द किया गया है।
विज्ञापन


बता दें, यह आदेश तब आया जब राज्य द्वारा संचालित बांग्लादेश संगबाद संस्था ने खबर दी थी कि निचली अदालतों के 50 न्यायाधीशों को 10 फरवरी से मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी और राज्य न्यायिक अकादमी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चुना गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाना था
जिन लोगों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाना था उसमें जिला और सत्र न्यायाधीश या इसके समकक्ष अधिकारी, अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश, संयुक्त जिला न्यायाधीश, वरिष्ठ सहायक न्यायाधीश और सहायक न्यायाधीश थे। भारत सरकार को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सभी खर्च उठाना था।


'पांच अगस्त को हसीना को देश छोड़कर जाना पड़ा था'
बता दें कि बांग्लादेश में कई महीनों से तनाव का माहौल है। हालात ऐसे हो गए थे कि इस साल पांच अगस्त को शेख हसीना को पीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा और देश छोड़कर भागना पड़ा। तभी भारत और बांग्लादेश के संबंधों में तनाव आ गया। इसके बाद हिंदू इस हिंसा की चपेट में आने लगे। अक्तूबर के महीने में चटगांव में हजारों बांग्लादेशी हिंदुओं ने अपने अधिकार और सुरक्षा की मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed