{"_id":"69906fb85b66ee60cc028b3b","slug":"bangladesh-bomb-explosion-in-chapainawabganj-post-election-clash-many-casualties-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: चुनाव के बाद बांग्लादेश में हिंसा, चपैनवाबगंज में बम धमाका; पांच लोगों के हताहत होने की खबर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: चुनाव के बाद बांग्लादेश में हिंसा, चपैनवाबगंज में बम धमाका; पांच लोगों के हताहत होने की खबर
Sat, 14 Feb 2026 06:22 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 14 Feb 2026 06:22 PM IST
सार
बांग्लादेश के आम चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भले ही बीएनपी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे कर रहे हैं, लेकिन वहां हिंसा अब भी बरकरार है। देश के चपैनवाबगंज जिले में हुए बम धमाके में कई लोगों के हताहत होने की खबर सामने आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश पुलिस ने शनिवार को बताया कि गुरुवार को हुए चुनाव के बाद शनिवार को एक बम धमाके में दो लोगों की मौत हो गई। बांग्लादेशी मीडिया ने बताया कि चपैनवाबगंज जिले के सदर उपजिला के फाटापारा में शनिवार सुबह बम बनाते समय हुए धमाके में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इसी तरह के बमों का इस्तेमाल चुनाव वाले दिन दो पोलिंग सेंटरों पर किया गया। जिस तरह से इन पोलिंग बूथों पर बम धमाके किए गए और फिर शनिवार को भी धमाके की जानकारी सामने आई है।
यह भी पढ़ें - Bangladesh: बीएनपी की जीत के बाद तारिक रहमान का बड़ा संदेश, कहा- देश के लोगों को अब मिली असली आजादी और अधिकार
धमाके में मारे गए लोगों की पहचान बाकी
जिस तरह से देसी बम बनाए जा रहे हैं, इसका कोई कनेक्शन आतंकी संगठनों से है या नहीं, इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसी घटनाएं ना केवल देश के लिए सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा करती हैं, बल्कि यह पड़ोसी देशों की सुरक्षा में सेंध को लेकर भी सवाल खड़े करती है। बांग्लादेश पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि फिलहाल धमाके में मारे गए लोगों की पहचान पता लगाने के लिए जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन
घायलों की हुई पहचान, इलाज जारी
चपैनवाबगंज सदर पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज नूर-ए-आलम ने बताया कि धमाका सुबह करीब 5 बजे फाटापारा में कलाम नाम के एक आदमी के घर पर हुआ, जब कुछ लोग बम बना रहे थे। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों की पहचान जलुर रहमान, मिन्हाज और शुभो के रूप में की गई है। घायलों को चपैनवाबगंज सदर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें राजशाही मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया।
यह भी पढ़ें - US-EU Relations: ट्रंप के हमलों के बाद रिश्ते सुधारने में जुटे रुबियो, कहा- हम हमेशा यूरोप के बच्चे रहेंगे
घटना के बाद से फरार है मकान मालिक और परिवार
चपैनवाबगंज पुलिस के अतिरिक्त सहायक अधीक्षक एनएम वसीम फिरोज ने बताया कि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिस घर में बम फटे, उसका एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया और घर की टिन की छत उड़ गई। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि घर का मालिक अपने परिवार के साथ मौके से भागने में कामयाब रहा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन