फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh asks Russia not to send cargo through ships under US sanctions

URSA MAJOR: अमेरिकी प्रतिबंधों से बैकफुट पर बांग्लादेश, इन रूसी जहाजों से माल नहीं भेजने का किया आग्रह

Sun, 22 Jan 2023 10:08 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 22 Jan 2023 10:08 PM IST
सार

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों ने रूस पर तमाम तरह के प्रतिबंध लगा रखे हैं। 69 प्रतिबंधित रूसी जहाजों पर लगाए गए प्रतिबंध भी इसी कार्रवाई का हिस्सा हैं। अमेरिका के अनुसार, URSA MAJOR या स्पार्टा III एक हमला कार्गो जहाज (AKA) है।

विज्ञापन
Bangladesh asks Russia not to send cargo through ships under US sanctions
शेख हसीना - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश ने रविवार को रूस से आग्रह किया कि अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित जहाजों के जरिये उसे माल नहीं भेजा जाए।  इसके साथ ही विदेश मंत्री डॉ एके अब्दुल मोमन ने इस बात पर भी जोर दिया है कि ढाका नहीं चाहता कि वाशिंगटन के साथ उसके संबंध प्रभावित हों। विदेश मंत्री ने राजधानी में कहा कि हमने रूस से कहा है कि वे प्रतिबंधित जहाजों को छोड़कर अपने किसी भी जहाज के माध्यम से हमें कार्गो भेज सकते हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, पिछले महीने बांग्लादेश के रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए मॉस्को ने एक जहाज के जरिए उपकरण भेजे थे। जिसे बांग्लादेश ने अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण स्वीकार करने से मना कर दिया था। इस परमाणु ऊर्जा संयंत्र को रूस की सहायता से ही बनाया जा रहा है। इस मामले के कई सप्ताह बाद बांग्लादेश की तरफ से यह टिप्पणी आई है। 
विज्ञापन


मोमन ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि रूस ने एक जहाज का नाम बदल दिया। हमें इसकी उम्मीद नहीं थी। अब, हम उम्मीद करते हैं कि रूस गैर-मंजूरी वाले जहाज नहीं भेजेगा। हम उन (रूसी) जहाजों को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं जिन पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा रखे हैं। उन्होंने कहा कि हमने अमेरिका के साथ अच्छे संबंध बनाए हैं और उन्हें खराब करना नहीं चाहते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, रूस के जहाज स्पार्टा III कार्गो को उतारने के लिए 24 दिसंबर को बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिमी मोंगला बंदरगाह पर डॉक करने के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन ढाका ने इसके डॉकिंग से इनकार कर दिया था। इससे पहले, विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया था ढाका में अमेरिकी दूतावास द्वारा बांग्लादेश के अधिकारियों को लिखे पत्र में जहाज को वास्तव में उर्सा मेजर बताया गया था। जो अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित जहाजों की सूची में है। 


दरअसल, यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों ने रूस पर तमाम तरह के प्रतिबंध लगा रखे हैं। 69 प्रतिबंधित रूसी जहाजों पर लगाए गए प्रतिबंध भी इसी कार्रवाई का हिस्सा हैं। अमेरिका के अनुसार, URSA MAJOR या स्पार्टा III एक हमला कार्गो जहाज (AKA) है। इसे उपकरण, कार्गो और सैनिकों को ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed